फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Peanuts did not come due to bad seeds, then the crop was tilled

खराब बीज के कारण नहीं आई मूंगफली तो जोत डाली फसल

Thu, 09 Sep 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Peanuts did not come due to bad seeds, then the crop was tilled
मूंगफली की फसल की जुताई करता किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

किसान रणविजय सिंह सोनू बोले, दो एकड़ में बोई थी मूंगफली
विज्ञापन

राजकीय कृषि बीज भंडार से 90 प्रतिशत अनुदान पर मिला था बीज

चपरतला। पसगवां ब्लॉक के बाइकुआं गांव में दो एकड़ से अधिक मूंगफली की फसल को किसान ने जोत दिया। किसान रणविजय सिंह सोनू का कहना है कि उन्होंने बीज ब्लॉक पसगवां के राजकीय कृषि बीज भंडार से लिया गया था, जो 90 प्रतिशत अनुदान पर दिया गया था।
कृषक ने बताया इस बीज को बहुत अच्छा बताया गया था। एडीओ एजी त्रिलोकीनाथ ने यह बीज बांटा था। यह भी बताया गया था कि इस बीज की खासियत है कि अन्य मूंगफली से इसमें पैदावार अधिक होगी। हर जगह यह मूंगफली उपजाऊ है। इसलिए हमने इस बीज का इस्तेमाल किया था। इस बीज को लगाने के बाद लगातार फसल की देखभाल और रखवाली करते रहे समय पर खाद और पानी लगाते रहे, जिससे दो एकड़ फसल में करीब चालीस हजार रुपये की लागत भी लग गई। जब फसल तैयार होने को है तो देखा उसके नीचे मूंगफली नहीं आई केवल पौधा ही बढ़ता जा रहा है। जब कुछ हाथ लगता हुआ नहीं दिखाई दिया तो इस फसल की जुताई करके गेहूं की फसल बोने का विचार आया, इसलिए इस फसल को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

मूंगफली बीज खराबी की अभी जानकारी नहीं है। इनकी फसल में मूंगफली नहीं लगी है, इसकी जांच की जाएगी। अन्य जगह भी बीज बेचा गया है उनकी भी जांच की जाएगी। अगर बीज की कमी निकलती है तो किसान के खर्चे की भरपाई की जाएगी। - त्रिलोकीनाथ, प्रभारी, राजकीय कृषि बीज भंडार, पसगवां

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed