फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   PD and JP college players Clout

पीडी और जेपी कॉलेज के खिलाड़ियों का दबदबा

Wed, 07 Oct 2015 12:06 AM IST
मोहम्मदी
मोहम्मदी Updated Wed, 07 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
PD and JP college players Clout
तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़, चक्का और भाला फेंक के अलावा लंबी और ऊंची कूद की प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें पीडी और जेपी कॉलेज के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। सभी विजयी प्रतिभागियों को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ ओपी गुप्ता ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन 1500 मीटर जूनियर बालक वर्ग में बल्देव मंडल, खालिद खां, शाहिद सलमानी, बालिका वर्ग में सविता देवी, अंजुम सबा, प्रतिमा देवी,  सीनियर बालक वर्ग में  पवन कुमार, मोफीद खां, मोहम्मद राहिल, सीनियर बालिका वर्ग में  पूनम पांडेय, प्रीति सिंह और गुरजीत कौर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
विज्ञापन

200  मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में पी डी के फतेह सिंह, रविशंकर वाजपेयी, रबीउल्ला, 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में तौहीद खां, कमलकांत, जगदीप सिंह के अलावा 3000 मीटर जूनियर बालक वर्ग में मोहम्मद दानिश, अनूप कुमार, मनीष कुमार तथा 5000 मीटर दौड़ बालक वर्ग सीनियर में रोहित शर्मा, सुमित कुमार और विकास यादव ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चक्का फेंक सीनियर बालक वर्ग में हर्षित साहनी, चंद्रशेखर और कुलदीप कश्यप, चक्का फेंक जूनियर में शाबान मंसूरी, दाऊद खान और उवैद खान ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।  भाला फेंक जूनियर बालक वर्ग में पवन कुमार प्रथम, प्रवीण राठौर द्वितीय और उवैद खान तृतीय रहे।
लंबी कूद सब जूनियर वर्ग बालिका में ऊरूज प्रथम और निशा द्वितीय, जूनियर वर्ग बालिका में निकिता शुक्ला, रिचा देवी, अंजुम सबा,  सीनियर वर्ग बालिका में पूनम पांडेय, तबस्सुम खां, शिखा दीक्षित क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे।
लंबी कूद सीनियर बालक वर्ग में पीडी कॉलेज के फतेह सिंह प्रथम और रविशंकर वाजपेयी जेपी कालेज द्वितीय रहे जबकि जूनियर वर्ग बालक में  प्रवीण कुमार, पवन और अवनीश यादव, सब जूनियर बालक वर्ग में मनोज कुमार, रिजवान और विकास क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे पायदान पर रहे।
ऊंची कूद सब जूनियर बालिका वर्ग में निशा प्रथम और महक खान द्वितीय रहीं। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में पूनम पांडे, रिदिमा और शिखा दीक्षित के अलावा बालक वर्ग में पीडी कॉलेज के फतेह सिंह प्रथम, मोहम्मद राहिल जेपी कालेज द्वितीय तथा पीडी कॉलेज के कमलकांत तृतीय रहे।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पीडी के क्रीड़ा अधीक्षक वी के सिंह, जेेपी के संजय कटियार, सुंदर लाल वर्मा, शशिशेखर मिश्रा,  कैलाश नाथ वाजपयी, बादशाह मिश्रा, राकेश कुमार सिंह, नैनेश कुमार गुप्ता, मिथिलेश वाजपेयी, रमाकांत मिश्रा, रमेश प्रताप रघुवंशी, विभव अवस्थी, पीएल विशारद और संतोष  कश्यप मौजूद रहे।

इस मौके पर संयोजक प्रधानाचार्य मनोज  खरे और सह संयोजक लाल चंद्र कनौजिया प्रधानाचार्य स्वामी रामाश्रम कॉलेज,  प्रधानाचार्य पीडी कॉलेज एस एन वर्मा, रामनरेश मिश्र पिपरिया कप्तान, डॉ के के दीक्षित,  किरन शुक्ला युग निर्माण, बीना कुमारी जीजीआईसी, मोहम्मद जाहिद अली आरिफ सआदत  स्कूल, रामचंद्र गुरुनानक कॉलेज बंजरिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed