{"_id":"67718fd0e5436398ac0ad5ee","slug":"passenger-trains-are-getting-delayed-due-to-operation-of-goods-trains-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-136139-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर लायंस की टीम ने 192 रनों से जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर लायंस की टीम ने 192 रनों से जीता क्रिकेट मैच
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रॉयल फ्रूडेंस डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में रविवार को स्वर्गीय गुंजल त्यागी मेमोरियल जूनियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। लखीमपुर लायंस और लखीमपुर सुपर किंग के बीच मैच खेला गया। लायंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
लायंस ने 36 ओवर में चार विकेट देकर 349 रन बनाए। लायंस के बल्लेबाज सर्वेश पटेल ने 145 नाबाद, तनिष्क दिवाकर 101, सनी 37 और वारु त्यागी ने 27 रन बनाए। लखीमपुर सुपर किंग के गेंदबाज साहिल वर्मा ने दो विकेट लिए। जवाब में उतरी लखीमपुर सुपर किंग 27.5 ओवर में 157 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
लखीमपुर सुपर किंग के अंश शुक्ला ने 45 रन, रुद्र यादव 42 रन बनाए। लायंस के अपूर्वा मिश्रा ने 6 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सर्वेश पटेल को मिला, जिनको डॉ. अंजनी मिश्रा की ओर से दिया गया। मैच के दौरान अभिषेक शुक्ला, रविशंकर तिवारी, मसीह अहमद खान, नीरज शुक्ल, शुभ्रांशु तिवारी, विशाल वर्मा, श्याम मोहन, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।