{"_id":"6ab6c95610db49758b0b7ac8","slug":"instructions-for-inspection-of-pm-nutrition-scheme-in-91-schools-officials-did-not-submit-inspection-report-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-185956-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 91 स्कूलों में पीएम पोषण योजना की जांच के निर्देश, अधिकारियों ने नहीं दी निरीक्षण आख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 91 स्कूलों में पीएम पोषण योजना की जांच के निर्देश, अधिकारियों ने नहीं दी निरीक्षण आख्या
Sat, 26 Sep 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिषदीय, राजकीय और अशासकीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को दिए जा रहे पीएम पोषण की गुणवत्ता और व्यवस्था की जांच के लिए अधिकारियों को नामित किया है। नामित अधिकारियों को 91 विद्यालयों का निरीक्षण करना था। निरीक्षण के बाद आख्या बीएसए कार्यालय में उपलब्ध कराई जानी थी, लेकिन निर्धारित समय के बाद भी अधिकारियों की ओर से रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई।
आदेश में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जनपद और ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों को विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश हैं। निरीक्षण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी पूर्व में निर्धारित की गई थी।
भोजन की गुणवत्ता से लेकर सफाई की होनी थी जांच
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में निर्धारित मेन्यु के अनुसार गुणवत्तापूर्ण गर्म पका-पकाया भोजन बन रहा है या नहीं, बच्चों को भोजन का वितरण किस तरह किया जा रहा है, भोजन की गुणवत्ता कैसी है तथा विद्यालय में स्वच्छता और सफाई की स्थिति क्या है, इसकी जांच की जानी है। निरीक्षण के बाद रिपोर्ट बीएसए कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। सूची में लखीमपुर, नकहा, निघासन, पलिया, पसगवां, फूलबेहड़, रमियाबेहड़, बांकेगंज, बिजुआ, धौरहरा, ईसानगर, कुम्भी, मितौली और मोहम्मदी समेत जिले के विभिन्न विकासखंडों के विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
इन अधिकारियों को किया गया था नामित
इन विद्यालयों के निरीक्षण के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नामित किया गया है।