{"_id":"68e2aebebe613b44830cc329","slug":"organizations-stage-protests-for-the-railway-line-from-today-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-157534-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रेल लाइन के लिए संगठनों का क्रमिक धरना-प्रदर्शन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रेल लाइन के लिए संगठनों का क्रमिक धरना-प्रदर्शन आज से
Sun, 05 Oct 2025 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
पलियाकलां। रेल बचाओ, पलिया क्षेत्र बचाओ अभियान के तहत संगठनों ने सोमवार से क्रमिक धरना-प्रदर्शन करने की योजना तैयार की है। कुछ दिन पहले पलिया रेलवे स्टेशन पर कई संगठनों के लोगों ने जब तक ब्राॅडगेज लाइन नहीं होती, तब तक छोटी लाइन की ट्रेनों को चलाने की मांग की थी। बैठक में छह अक्टूबर से क्रमिक धरना करने की बात कही थी।
रेल चलाओ, पलिया क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति के संरक्षक कमलेश राय ने बताया कि अंग्रेजों के शासनकाल से पलिया होकर नानपारा व बहराइच तक ट्रेनों का मीटरगेज संचालन होता रहा है। अब रेलवे ने दुधवा को मुख्य मुद्दा बनाते हुए रेल लाइन उखाड़ने की मंशा धारण करने की कोशिश की जा रही है। ब्राॅडगेज लाइन का भी अब तक कुछ पता नहीं है कि ब्राॅडगेज पलिया होकर जाएगी भी कि नहीं।
ऐसे में पलिया क्षेत्र के लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं और रेललाइन न होने पर पलिया क्षेत्र का विकास, व्यापार और यहां के लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
इसको लेकर ही संघर्ष समिति बीते कई माह से संघर्ष कर रही है और इसी कड़ी में छह अक्तूबर से क्रमिक धरने की तैयारी करने जा रही है, जिसमें सभी संगठनों से सहयोग की अपील की है और सभी लोग जब एक साथ खड़े होकर ट्रेन की मांग करेंगे तो रेलवे विभाग को भी झुकना पड़ेगा और जिम्मेदारों की नजर भी इस पलिया क्षेत्र की रेललाइन पर पड़ेगी। इसका लाभ लोगों को मिलेगा।