{"_id":"66e5ead2f0f7adf8c2070454","slug":"mother-tongue-hindi-is-the-carrier-of-indian-culture-and-civilization-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-129081-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भारतीय संस्कृति और सभ्यता की संवाहक है मातृभाषा हिंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भारतीय संस्कृति और सभ्यता की संवाहक है मातृभाषा हिंदी
विज्ञापन
गांधी स्मारक विद्यालय में प्रतियोगिता विजेता।संवाद
गोला गोकर्णनाथ। गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को हिंदी दिवस के अवसर पर श्रुतलेख और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
श्रुतलेख प्रतियोगिता में कक्षा छह के हर्षित सोनी ने प्रथम, कक्षा आठ के शैलेंद्र कुमार ने द्वितीय और कक्षा आठ के ही वीर शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। निबंध लेखन में कक्षा-10 के विवेक कुमार ने प्रथम, कक्षा-नौ के प्रांशु दीक्षित ने द्वितीय और कक्षा-10 के युवराज रस्तोगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. सौरभ दीक्षित, रविंद्र कटियार, लवकुश अवस्थी, रामसनेही, डॉ. राजेश कुमार, आमिर हुसैन, नागेश वर्मा, तेजराम गंगवार, पुष्पेंद्र नाथ शुक्ला, श्रीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --
हिंदी के विकास क्रम पर चर्चा
गोला गोकर्णनाथ। सीजीएन पीजी काॅलेज के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में शनिवार को हिन्दी दिवस के मौके पर आयोजित गोष्ठी में हिंदी के विकास पर चर्चा की गई। हिन्दी विभाग के प्रभारी डाॅ. प्रशांत सिंह, डाॅ. राकेश कुमार अग्रहरि, डाॅ. विकास चैरसिया, श्री सुनील गुप्ता, डाॅ. जितेन्द्र कुमार ने हिंदी के विकास क्रम पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डाॅ. अनिल कुमार, डाॅ. ब्रजगोविंद, डाॅ. पीयूष कुमार शुक्ला, डाॅ. अनिल यादव, डाॅ. गौरव अवस्थी, डाॅ. आदर्श पटेल, डाॅ. मंजू शुक्ला आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -
स्वतंत्रता सेनानियों के संवाद की मुख्य सूत्र थी हिंदी
पलियाकला। जिला पंचायत बालिका इंटर काॅलेज में 71वें राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर छात्राओं को मातृभाषा के प्रति जागरूक किया गया। कवि रामचंद्र शुक्ल ने हिंदी को भारतीय सभ्यता और संस्कृति का संवाहक बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिंदी आजादी के आंदोलन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संवाद की मुख्य सूत्र थी। यह जीवन पद्धति में भक्ति की जुबान है। प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि 14 सितंबर 1949 में संविधान सभा में राजेंद्र सिन्हा के प्रयासों से हिंदी देश की आधिकारिक राज्यभाषा घोषित की गई। 14 सितंबर 1953 को राजेंद्र सिन्हा के जन्मदिन पर प्रथम राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया था। आज हम 71 वां हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम को काॅलेज की नोडल अधिकारी आकृति गुप्ता ने भी संबोधित किया। पलक वर्मा, रचना मिश्रा, अर्चना शुक्ला, सविता देवी समेत अन्य ने अपनी रचनाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन शिक्षिका माया वर्मा ने किया। इस दौरान समस्त शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं।