फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   More than one third share to half the population, chance on unreserved seats too

Lakhimpur Kheri News: आधी आबादी को एक तिहाई से ज्यादा हिस्सा, अनारक्षित सीटों पर भी मौका

Sat, 03 Dec 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
More than one third share to half the population, chance on unreserved seats too
सामान्य और ओबीसी सीट पर भी लड़ सकती हैं महिलाएं
विज्ञापन

लखीमपुर में पिछली बार के मुकाबले महिलाओं के लिए एक सीट कम
लखीमपुर खीरी। जिले की चार नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में चुनाव के लिए जारी निकाय आरक्षण सूची में एक तिहाई से भी ज्यादा सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। इसके अलावा वह सामान्य और ओबीसी सीट पर भी चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि लखीमपुर में पिछली बार के मुकाबले महिलाओं के लिए एक सीट की कमी आई है।
बृहस्पतिवार की रात शासन ने निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी है, जिसमें एक तिहाई से ज्यादा महिलाओं को जगह मिली है। शासन से भी महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का नियम है, जो कि इस बार लगभग बॉर्डर लाइन पर ही है। हालांकि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए ज्यादा मौके हैं। क्योंकि सामान्य सीट के अलावा ओबीसी रिजर्व सीट पर भी संबंधित जाति से महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ सकती हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर नगर पालिका के 30 वार्ड में इस बार महिलाओं के लिए 33.33 प्रतिशत सीट रिजर्व की गई हैं, जिनमें महिलाओं के लिए कुल 10 सीटें आरक्षित हैं, जबकि पिछली बार महिलाओं के लिए 11 सीटें यानी 36.66 फीसदी सीटें आरक्षित थीं, जबकि एक सामान्य सीट बड़खेडवा पर लड़ी महिला उम्मीदवार उर्मिला ढल चुनाव में विजयी रही थीं। पिछले सत्र में 12 वार्डों में महिलाएं सीट पर काबिज रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोला, पलिया, मोहम्मदी में 36 फीसदी महिलाओं को मौका
आरक्षण सूची के मुताबिक, गोला, पलिया और मोहम्मदी नगर पालिका में 36 फीसदी महिलाओं को मौका मिला है। तीनों नगर पालिका के अलग-अलग 25 वार्ड में नौ सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। तीनों नगर पालिकाओं में 13 सीटें अनारक्षित, छह सीटें महिला, दो सीटें पिछड़ा वर्ग महिला, चार सीटें पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति के लिए एक, अनुसूचित जाति महिला के लिए एक सीट आरक्षित है।

नगर पंचायत
1- धौरहरा में 17 वार्ड में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत, छह सीटें आरक्षित हैं।
2- भीरा के 15 वार्ड में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत, पांच सीटें आरक्षित हैं।
3- निघासन के 15 वार्ड महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत, पांच सीटें आरक्षित हैं।
4- सिंगाही के 13 वार्ड में महिलाओं के लिए 38 प्रतिशत, पांच सीटें आरक्षित हैं।
5- मैलानी के 12 वार्ड में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत, चार सीटें आरक्षित हैं।
6- खीरी के 16 वार्ड में महिलाओं के लिए 37 प्रतिशत, छह सीटें आरक्षित हैं।
7- ओयल के 11 वार्ड में महिलाओं के लिेय 36 प्रतिशत, चार सीटें आ रक्षित हैं।
8- बरबर के 11 वार्ड में महिलाओं के लिए 36 प्रतिशत, चार सीटें आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed