फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Many trains were affected due to the storm

Lakhimpur Kheri News: आंधी के कारण कई ट्रेनें हुईं प्रभावित

Tue, 20 May 2025 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Many trains were affected due to the storm
ओयल हाल्ट पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन। सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी। आंधी-बारिश के कारण मंगलवार को कई ट्रेनें लेट हो गईं। ट्रेनों के लेट होने की वजह से यात्रियों के अलावा सीयूटी का पेपर देने लखनऊ जा रहे अभ्यर्थियों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

सुबह के समय आंधी आने से रेलवे की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे ट्रेनें खड़ी हो गईं। ऐसे में मैलानी से डालीगंज जाने वाली 55087 पैसेंजर ट्रेन लखीमपुर तो सही समय से पहुंची, लेकिन हरगांव में कुछ दिक्कत होने से ओयल में करीब डेढ़ घंटे, हरगांव स्टेशन पर एक घंटे खड़ी रही। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत लखनऊ जाने वाली यात्रियों खासकर सीयूईटी का पेपर देने जा रहे अभ्यर्थियों को हुई।
विज्ञापन

परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों ने लखीमपुर से सुबह छह बजे लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पकड़ी। मगर, यह ट्रेन अपने निर्धारित समय पर ओयल पहुंच गई, लेकिन इसी दौरान बिजली गुल होने से करीब डेढ़ घंटे तक पहले ओयल और फिर करीब डेढ़ घंटे तक हरगांव में खड़ी रही। ऐसे में पेपर छूटने की आशंका को लेकर अभ्यर्थी बस आदि से लखनऊ जाने के लिए मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ गिरने से रेलवे के विद्युत उपकरण तक क्षतिग्रस्त हो गए। सीतापुर से लेकर मैलानी तक तमाम स्टेशनों पर ट्रेनें खड़ी रहीं। सीतापुर में चार ट्रेनें खड़ी थीं तो हरगांव, ओयल पर एक-एक और लखीमपुर में दो ट्रेनें खड़ी रहीं। इसी तरह फरधान, गोला और मैलानी में भी एक से दो ट्रेनें खड़ी रहीं। करीब एक से डेढ़ घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ट्रेनें चल सकीं।




छह घंटे लेट हुई समर स्पेशल ट्रेन
मंगलवार सुबह आई आंधी के कारण वाराणसी से लालकुआं जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय रात करीब छह घंटे की देरी से लखीमपुर पहुंची। उधर, गोमतीनगर से पीलीभीत जाने वाली 55086 सुबह 09:55 की जगह 12:47 पर लखीमपुर आकर 01:04 पर रवाना हुई। 02:05 पर मैलानी से चलने वाली 55081 ट्रेन शाम चार बजे तक मैलानी में ही खड़ी रही। इसी तरह मैलानी से लखनऊ जाने वाली 55083 निर्धारित समय 12:58 की जगह 02:30 पर पहुंचीं।


फोटो-46
विद्युत लाइन में आए फॉल्ट से दो घंटे ओयल हाॅल्ट पर खड़ी रही ट्रेन
ओयल। मैलानी से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन विद्युत लाइन में आए फाॅल्ट के चलते ओयल हाॅल्ट पर करीब दो घंटे खड़ी रही। इससे प्रतिदिन सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
मैलानी से चलकर लखनऊ जा रही ट्रेन सुबह 6:35 बजे ओयल रेलवे हाॅल्ट पर पहुंची। यहां सवारियों के उतरने के बाद बिजली आपूर्ति बाधित होने से ट्रेन दो घंटे तक खड़ी रही। यह पैसेंजर ट्रेन मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, फरधान, रजागंज, देवकली, लखीमपुर, खीरी टाउन, कादीपुर सानी और ओयल से होते हुए लखनऊ जाने वाले यात्रियों का प्रमुख साधन है।

रेलवे विभाग के पास कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं थी। कुछ सफर करने वाले यात्री ई-रिक्शा पकड़कर बस स्टैंड पहुंचे। वहां से लखनऊ के लिए बस में रवाना हुए। करीब दो घंटे बाद 8:28 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर ट्रेन ओयल से हरगांव के लिए रवाना हुई। डीआरएम लखनऊ जंक्शन गौरव ने बताया की टेक्निकल फॉल्ट था, ठीक करने में समय लग गया। संवाद

ओयल हाल्ट पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन। सोशल मीडिया

ओयल हाल्ट पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed