फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leprosy Prevention Day: End discrimination, embrace with respect

कुष्ठ निवारण दिवस : भेदभाव का अंत करें, ससम्मान गले लगाए

Wed, 31 Jan 2024 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Leprosy Prevention Day: End discrimination, embrace with respect
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव शपथ दिलाते हुए- स्रोत स्वास्थ्य विभाग
लखीमपुर खीरी। सीएमओ कार्यालय के सभागार में मंगलवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष ईरा श्रीवास्तव व सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. रामकिशन ने बताया कि जिले को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिए 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। विभाग के कर्मचारी, सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ता लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। प्रचार के दौरान जो कुष्ठ रोगी मिलेंगे उन्हें निःशुल्क इलाज मुहैया कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान डॉ. एसपी मिश्रा, डॉ. धनीराम, डॉ. लालजी पासी, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. अमितेश द्विवेदी, डॉ. अमित सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. हरीकृष्ण, डॉ. मनीष रस्तोगी, धनेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


त्वचा पर हैं दाग धब्बे तो हो जाएं सावधान
जिला कुष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुष्ठ रोग माइक्रो बैक्टिरियम लेप्री नामक जीवाणु से होती है। इसमें त्वचा पर हल्के रंग के दाग-धब्बे हो जाते हैं, जिनमें सूखा व सुन्नपन आ जाता है। हाथ-पैरों में झुनझुनी, जलन या कमजोरी आने से वस्तुओं को पकड़ने या उठाने में परेशानी होती है। शरीर में कहीं पर त्वचा लाल और मोटी होने, उसमें सूजन या फिर छोटी-छोटी गांठें होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। बताया कि इलाज से कुष्ठ रोग पूरी तरह ठीक हो सकता है। कहा कि भेदभाव का अंत करें, ससम्मान गले लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शपथ दिलाई कि कुष्ठ रोग के प्रति लोगों को करेंगे जागरूक
पलिया कलां/संपूर्णानगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुष्ठ रोग निवारण अभियान की शुरूआत करते हुए सीएचसी स्टाफ समेत सीएचसी में मौजूद लोगों को शपथ दिलाई गई। अधीक्षक डाॅ. भरत सिंह, काउंसलर अंकित दीक्षित मौजूद रहे। उधर, पीएचसी संपूर्णानगर में भी स्वास्थ्यकर्मियों ने कुष्ठ रोग अभियान के तहत शपथ ग्रहण की। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक शिवम मिश्रा, फार्मासिस्ट नीतू सिंह, बीएमडब्ल्यू समीक्षा भार्गव आदि मौजूद रहे।
मोहम्मदी। सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने की भी बात कही गई। नायाब तहसीलदार बालक राम ने सीएचसी के सभी स्टाफ से अभियान में भाग लेने की अपील की। इस दौरान आशा, एएनएम और अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।संवाद



स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की हुई शुरुआत



गोला गोकर्णनाथ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पर 15 दिवसीय स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है।

मंगलवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. गणेश कुमार ने अभियान की स्वास्थ्य कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ. अजय वर्मा, डॉ. देवराज वर्मा, डॉ. शंकर दयाल गोस्वामी, पुष्पेंद्र कुमार, चीफ फार्मासिस्ट मुन्नालाल, रावत, रंगलाल आदि मौजूद रहे। संवाद

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव शपथ दिलाते हुए- स्रोत स्वास्थ्य विभाग

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव शपथ दिलाते हुए- स्रोत स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed