फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District drenched with patriotism

देश भक्ति से सराबोर हुआ जिला

Sun, 14 Aug 2022 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
District drenched with patriotism
खीरी टाउन में यात्रा निकालतीं छात्राएं।
लखीमपुर खीरी। आजादी के अमृत महोत्सव पर जिले भर मेें तिरंगा यात्राओं का दौर जारी है।
विज्ञापन

भारतीय अवधी समाज ने शनिवार को द लर्निंग वेल पब्लिक स्कूल गांधीनगर में तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, भारतीय अवधी समाज के महासचिव डॉ.प्रदीप गुप्ता और सदस्यों ने तिरंगा यात्रा निकाली और बच्चों को तिरंगा वितरित किए।
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विद्यार्थी भारत माता का जयघोष करते हुए शामिल हुए। नगर पालिका परिषद से पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को भ्रमण के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

पसगवां। सम्राट अशोक लोककल्याण समिति ने अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। जिसे एसडीएम पंकज श्रीवास्तव और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजुआ। मुस्लिम समुदाय ने जामा मस्जिद भीरा से निकाली तिरंगा यात्रा निकाली। रैली जामा मस्जिद से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रैली निकालकर आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा का संदेश दिया।
बेहजम। कस्बे के कन्हैया विद्यालय इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रबंधक अनिल वर्मा व प्रधानाचार्य अतुल जायसवाल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सुनील बाबू की देखरेख में तिरंगा यात्रा निकाली।
खीरी टाउन। खीरी नगर पंचायत अध्यक्षा सुधा निषाद के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें कस्बे के लोग मौजूद रहे। बच्चों ने देश भक्ति के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

मोहम्मदी। नगर के टीपीआरएस एजुकेशन इंस्टीट्यूट में टीचर और बच्चों ने कस्बे में मुख्य मार्गों पर रैली निकाली। तिरंगा रेली नगर के अशोक चौराहा, बाजार गंज होते हुए मुख्य मार्गों से गुजरी।
इसके अलावा बेलरायां, बिजुआ, तिकुनिया, मितौली, ममरी, अलीगंज, सिकन्दराबाद, भीखमपुर में भी तिरंगा यात्राएं निकाली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed