{"_id":"600db2f18ebc3e31874ef549","slug":"in-view-of-kisan-agitation-and-26-january-alert-on-borders-from-nepal-to-neighboring-districts-lakhimpur-news-bly4348626134","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन और 26 जनवरी के मद्देनजरः नेपाल से लेकर पड़ोसी जिलों की सीमाओं पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन और 26 जनवरी के मद्देनजरः नेपाल से लेकर पड़ोसी जिलों की सीमाओं पर अलर्ट
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गणतंत्र दिवस और किसान आंदोलन को लेकर प्रदेश में जारी अलर्ट के बीच जनपद में और नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से निगरानी तेज कर दी है। जिले से सटी पड़ोसी जिलों की सीमाओं पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है।
गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को एक दिन शेष है। वहीं तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलित हैं। इस लिहाज से पुलिस और प्रशासन जिले की कानून व्यवस्था को लेकर काफी सतर्क है। हर स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता रणनीति तैयार की गई है। भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीमा की सुरक्षा में लगी एसएसबी और पुलिस अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बारीकी से पड़ताल कर रही है। पड़ोसी देश नेपाल को जोड़ने वाले सभी कच्चे-पक्के रास्तों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एसपी विजय ढुल के साथ अतिरिक्त पुलिस बल दंगा निरोधी उपकरणों के साथ तैनात है। शहर समेत प्रमुख स्थानों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले 26 स्थानों को चिह्नित कर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी ने शहर के साथ ही होटलों, प्रमुख स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों आदि में चेकिंग करने और सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही रेल-बसों के संचालन में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो इसकी भी तैयारी की गई है।
नेपाल सीमा पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। पुलिस एसएसबी के साथ मिलकर संयुक्त गश्त कर रही है। भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख स्थलों को चिह्नित कर फोर्स तैनात किया जा रहा है। सघन चेकिंग और पैदल गश्त करने के निर्देश पहले से ही दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
- विजय ढुल, एसपी