फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   "I would state alone Lets feed the entire country '

‘मेरे पास यूपी होता तो अकेला ही पूरे देश का पेट भर देता’

Tue, 20 Dec 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।  
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।   Updated Tue, 20 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
"I would state alone Lets feed the entire country '
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
- एमपी के सीएम शिवराज ने सपा सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन

- कहा, कुनबे में सिमटी है समाजवाद पार्टी की सरकार
- बोले, आओ कोई एमपी, एक रुपये किलो मिलता है गेहूं, चावल

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश और भाजपा शासित अन्य राज्यों की योजनाओं के बारे में बताते हुए यूपी से उनकी तुलना की और कहा कि यहां कैसी समाजवादी सरकार है, जो न बिजली दे पा रही है और न ही किसानों की उपज को सरकार समर्थित मूल्य पर बिकवा पा रही है। मेरे पास यूपी होता तो अकेला ही पूरे देश का पेट भर देता। जिले में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के अंतिम दिन मंगलवार को चौहान ने शहर के मौजी नसीरुद्दीन भवन प्रांगण में जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने करीब 42 मिनट तक धारा प्रवाह भाषण दिया, जिसमें भाजपा शासित राज्यों को बखान किया और किसानों को केंद्र में रखा। कई बार मध्य प्रदेश समेत भाजपा शासित अन्य राज्यों की योजनाओं का हवाला दिया और फिर उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार पर हमला किया। उत्तर प्रदेश में किसानों की बदहाली का जिक्र करते हुए शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश में गांवों तक किसानों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध है। किसानों को बिजली, पानी देने की वकालत करते हुए उत्पादन की लागत घटाने पर जोर दिया, जिसके लिए ऋण ब्याज दर जीरो फीसदी करने की बात कही। मध्य प्रदेश की तर्ज पर यूपी में भी अपनी उपज बेचने के लिए किसानों को लाइन से मुक्ति दिलाने का आश्वासन दिया। गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आओ कोई मध्य प्रदेश, एक-एक रुपये किलो मिलता है गेहूं, चावल, आलू और नमक। बेटियों को पढ़ाने से लेकर शादी तक की जिम्मेदारी सरकार की होती है। इतना ही नहीं किसानों, युवाओं को बैंकों से ऋण दिलाते हैं, जिसके भुगतान की जिम्मेदारी भी हम लेते हैं। उन्होंने नोटबंदी के निर्णय को ऐतिहासिक बताया।
विज्ञापन


जात-पात न पूछे कोई.....
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जातिवादी सियासत पर भी तंज कसे और कहा कि जात-पात न पूछे कोई जो हरि को भजे सो हरि का होई। उन्होंने खुद के लिए मामा संबोधन का इस्तेमाल करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा के लिए टैलेंट को वरीयता देते हुए एजूकेशन लोन बिना किसी भेदभाव के दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
देश ही नहीं, वैश्विक नेता हैं मोदी
पीएम मोदी की तारीफ में उन्होंने कहा कि वह देश को एक नई दिशा की ओर ले जा रहे हैं। बिना थके, सिर्फ देश के लिए काम कर रहे हैं। पीएम मोदी देश ही नहीं वैश्विक नेता बन चुके हैं, जो एक दिन फिर से विश्वगुरु का दर्जा दिलाएंगे।
 
‘राहुल के पास न सोच, न समझ’
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास न सोच है और न ही समझ। इसलिए जहां जाते हैं, वहां पार्टी का बंटाधार हो जाता है। जबकि बसपा सुप्रीमो मायावती को दौलत की बेटी बताते हुए कहा कि उन्होंने दलितों को सिर्फ ठगा है।  
 
‘सत्ता परिवर्तन से सुधरेगी किसानों की हालत’
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों के हालात खराब हैं, जिनके लिए सपा और बसपा सरकारें जिम्मेदार हैं। केंद्र से किसानों के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ उन तक नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी  किसानों के हालात सुधारना चाहते हैं, लेकिन बीच में दीवार (सपा सरकार) बाधा बनी हुई है। इसे हर हाल में तोड़ना होगा, तभी किसानों के हालात सुधरेंगे। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को भुगतान दिलाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है, लेकिन मिल मालिकों से गठजोड़ के चलते मुख्यमंत्री किसानों के साथ अन्याय कर रहे हैं। अपनी नाकामी का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ना चाहते हैं। 
 
‘यूपी में विकास के नाम पर हो रहा गुड्डे-गुड़ियों का खेल’
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि यात्रा के 45वें दिन भी जनता में उत्साह दिख रहा है। यात्रा का मकसद उत्तर प्रदेश की तस्वीर का परिवर्तन करना है। उन्होंने का कि प्रदेश में विकास के नाम पर गुड्डे गुड़ियों का खेल हो रहा है। जैसे एक बच्चा चंदा मामा की जिद करता है, वैसे ही सूबे के मुख्यमंत्री कहते हैं मेट्रो रेल चलवाऊंगा की जिद करते हैं। नतीजा कुछ मीटर मेट्रो रेल चलाकर उद्घाटन में अपना नाम लिखवा लेते हैं। ऐसे ही एक्सप्रेस वे भले ही आठ महीने बाद पूर्ण हो, लेकिन उद्घाटन हो गया। उन्होंने सीएम अखिलेश को पंचमुखी मुख्यमंत्री बताते हुए कटाक्ष करते हुए कहा वह बच्चे के बच्चे ही रह गए।
 
हेलीपैड पर किया स्वागत
पुलिस लाइंस स्थित हेलीपैड पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, पूर्व विधायक अरविंद गिरि, विधायक रोमी साहनी, श्याम किशोर अवस्थी, सुरजनलाल वर्मा, उमाशंकर मिश्र ने किया।

 
इनकी रही मौजूदगी
जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी, धौरहरा सांसद रेखा वर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर, सदर विधानसभा प्रभारी विजय शुक्ला रिंकू, डॉ.इरा श्रीवास्तव, जिला प्रभारी वीपी सिंह, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता व देवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मदी से श्याम किशोर अवस्थी, विनोद मिश्रा, पलिया विधायक रोमी साहनी, पूर्व विधायक अरविंद गिरि एवं शशिबाला भारती, मंजू त्यागी, कुलभूषण सिंह, अभिषेक मिश्रा, सुनील बाथम, डॉ. संजीव कनौजिया, मंजू गुप्ता, अनुराग मिश्रा, अनूप शुक्ला, अनुराग मिश्रा, योगेश वर्मा, प्रीती वर्मा, रमेश चंद्र मिश्र, धीरज बाजपेई सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed