फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   four people of a family died in road Accident in Lakhimpur kheri

UP: एक बाइक पर पांच सवार... हादसे में खत्म परिवार, महिला, पति, पुत्र और ससुर की मौत; मासूम बेटी हुई अनाथ

Wed, 26 Mar 2025 11:05 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 Mar 2025 11:05 AM IST
सार

Lakhimpur kheri Road Accident : लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में मंगलवार शाम को दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मंजर देखकर लोगों का कलेजा कांप गया। 

विज्ञापन
four people of a family died in road Accident in Lakhimpur kheri
हादसे के बाद बिलखती बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में मंगलवार को हादसे ने एक झटके में पूरा परिवार खत्म कर दिया। मां की अंत्येष्टि में शामिल होकर ससुराल लौट रही महिला, उसके पति, पुत्र और ससुर की ऋषिकेश डिपो की बस से कुचलकर मौत हो गई। हादसे में मृतका की पांच वर्षीय पुत्री घायल हुई है। ये सभी एक ही बाइक पर सवार थे। वहीं तीन रिश्तेदार और बाइक सवार एक राहगीर भी घायल हुआ है। 

विज्ञापन


संसारपुर निवासी नत्थू की पत्नी विद्यादेवी (65) का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार सुबह निधन हो गया था। भीरा थाना क्षेत्र के शाहपुर में ब्याही बेटी राधा (27) परिवार सहित उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने आई थी। लौटते वक्त एक ही बाइक पर राधा, उसके पति शिवकुमार (30), बेटा शिवांश (8), बेटी शिवि (5), ससुर रामौतार (60) सवार थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: बहेड़ी के दरोगा को एसएसपी ने किया निलंबित, सांप्रदायिक विवाद की जानकारी छिपाने पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


 

four people of a family died in road Accident in Lakhimpur kheri
दंपती और उनके बेटे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शाम चार बजे गोला-खुटार राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेड़वा पुल के निकट तेज गति से आ रही ऋषिकेश डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक को रौंद दिया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला भिजवाया। वहां डॉक्टर ने राधा, शिव कुमार, रामौतार और शिवांश को मृत घोषित कर दिया। हादसे में शिवि बाइक से दूर जा गिरी, उसे हल्की चोटें आई। 

four people of a family died in road Accident in Lakhimpur kheri
इसी बस से बाइक को लगी थी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
शाम चार बजे गोला-खुटार राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेड़वा पुल के निकट तेज गति से आ रही ऋषिकेश डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक को रौंद दिया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला भिजवाया। वहां डॉक्टर ने राधा, शिव कुमार, रामौतार और शिवांश को मृत घोषित कर दिया। हादसे में शिवि बाइक से दूर जा गिरी, उसे हल्की चोटें आई। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: राजेश के प्यार में उम्मे कुलसुम ने अपनाया सनातन धर्म, ममता बनकर लिए सात फेरे

 

four people of a family died in road Accident in Lakhimpur kheri
शोक में डूबे परिजन - फोटो : अमर उजाला
हादसे ने खत्म किया परिवार
खुटार मार्ग पर हुए भीषण हादसे में पलक झपकते ही पूरा परिवार खत्म हो गया। मृतक शिवकुमार और राधा के दो बच्चों में आठ वर्षीय शिवांश की भी मौत हो गई। इस भीषण हादसे में मासूम शिवि अनाथ हो गई। घटनास्थल पर रोती बिलखती शिवि को देखकर हर किसी की आंखें छलक आई। 

four people of a family died in road Accident in Lakhimpur kheri
हादसे के बाद बदहवास हुए रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना मिलते ही संसारपुर चौकी इंचार्ज मोहित पुंडीर और लाल्हापुर गुरुद्वारे की सेवादार जोगा सिंह मौके पर पहुंचे। मोहित पुंडीर एक निजी वाहन और जोगा सिंह अपने कारसेवा वाहन से सभी को लेकर गोला सीएचसी पहुंचे, लेकिन हादसा इतना भीषण था कि किसी की जान नहीं बचाई जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed