{"_id":"67e2561f645f57736e082a36","slug":"muslim-girl-changed-her-religion-and-married-her-lover-in-bareilly-2025-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राजेश के प्यार में उम्मे कुलसुम ने अपनाया सनातन धर्म, ममता बनकर लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राजेश के प्यार में उम्मे कुलसुम ने अपनाया सनातन धर्म, ममता बनकर लिए सात फेरे
Tue, 25 Mar 2025 12:51 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:51 PM IST
सार
Bareilly News: बरेली में एक युवती ने इश्क में अपना मजहब बदल लिया। इसके बाद उसने शहर के अगस्त्य मुनि आश्रम में प्रेमी से शादी कर ली। युवती ने अपने घरवालों से जान का खतरा जताया है।
विज्ञापन
युवती की मांग में सिंदूर भरता प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के मनौना गांव निवासी युवती उम्मे कुलसुम ने अपने प्रेमी राजेश से प्रेम विवाह कर लिया। राजेश भी गांव मनौना का निवासी है। दिल्ली में सिलाई का काम करने वाले राजेश से कुलसुम की कुछ साल पहले दोस्ती हुई थी, जो मोबाइल पर लंबी बात के बाद प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया, लेकिन अलग समुदाय के कारण कुलसुम के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इस पर कुलसुम अपने घर छोड़कर प्रेमी के पास पहुंच गई।
विज्ञापन
आश्रम में प्रेमी युगल ने की शादी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को दोनों बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचे और महंत केके शंखधार के सामने शादी करने की इच्छा जताई। महंत के मुताबिक युवती बालिग है। उसने बालिग होने का प्रमाणपत्र भी दिखाया है। वहीं कुलसुम ने सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम ममता रख लिया है। इसके बाद प्रेमी राजेश संग सात फेरे लिए। उम्मे कुलसुम उर्फ ममता ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से शादी की।
ये भी पढ़ें- UP News: 'पाकिस्तान प्रेम' में फंसा बरेली का तबरेज, एक और रिपोर्ट दर्ज; किशोरी के अपहरण का भी आरोप
ये भी पढ़ें- UP News: 'पाकिस्तान प्रेम' में फंसा बरेली का तबरेज, एक और रिपोर्ट दर्ज; किशोरी के अपहरण का भी आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
उम्मे कुलसुम और राजेश
- फोटो : अमर उजाला
युवती के पिता ने नाबालिग बताकर कराई रिपोर्ट
कुलसुम ने कहा कि उसके पिता ने उसे नाबालिग बताकर राजेश के खिलाफ आंवला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि उसकी उम्र 24 साल है। आरोप लगाया कि राजेश से बात करने पर घरवाले उसे पीटते थे। मम्मी ने उसे पीटा। पापा ने आग लगाकर मारने की कोशिश की थी। इसीलिए वह घर छोड़कर प्रेमी के साथ आई है। उसने अपने घरवालों से जान को खतरा जताया। दोनों को लेकर महंत ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मंगलवार को युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी।