फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP suspended the inspector of Baheri in Bareilly

Bareilly News: बहेड़ी के दरोगा को एसएसपी ने किया निलंबित, सांप्रदायिक विवाद की जानकारी छिपाने पर हुई कार्रवाई

Wed, 26 Mar 2025 10:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 Mar 2025 10:09 AM IST
सार

बहेड़ी थाने के दरोगा को सांप्रदायिक विवाद की जानकारी छिपाना और बिना बताए ड्यूटी से गायब रहना भारी पड़ गया। एसएसपी ने जांच के बाद दरोगा को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
SSP suspended the inspector of Baheri in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी में सांप्रदायिक विवाद होने की जानकारी छिपाने, चोरी के आरोपियों को बचाने व बिना बताए ड्यूटी से गायब होने के मामले में जांच के बाद एसएसपी ने दरोगा राहुल कुमार को निलंबित कर दिया है। होली के दिन बहेड़ी के राजू नगला गांव में हर वर्ष सामूहिक जुलूस का आयोजन होता है। 14 मार्च को होली जुलूस निकाला जा रहा था, इसे गांव के मुख्य चौराहे के पास कुछ लोगों ने रोक दिया। 

विज्ञापन


इसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों में मामूली मारपीट और पथराव भी हुआ था। इस पूरी घटना को दरोगा छिपाए रहा। 17 मार्च को बहेड़ी के नैनीताल रोड पर आधी रात के समय राजू नगला के दिनेश व दीपक को चोरी करते रंगे हाथों दरोगा ने गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: दूसरे समुदाय के युवक पर जिस लड़की के अपहरण का आरोप... वह खुद पहुंची थाने, पुलिस से कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


18 मार्च को इंस्पेक्टर संजय तोमर की अनुपस्थिति में दरोगा राहुल कुमार ने दोनों अभियुक्तों से सांठगांठ कर दिनेश को पुराने गैर जमानती वारंट में दाखिल किया व दीपक का शांति भंग में चालान कर दिया, जबकि दीपक पर पूर्व में चोरी के आठ मुकदमे दर्ज थे। 

बगैर बताए ड्यूटी से रहा गायब 
इन प्रकरणों में एसएसपी ने संज्ञान लेकर अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा तो पता चला कि दरोगा ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी थी। इस मामले में गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने जांच शुरू कराई तो दरोगा राहुल कुमार बगैर किसी को बताए पीआरवी ड्यूटी को छोड़कर शाहजहांपुर चला गया। 

एसएसपी अनुराग आर्य ने इस मामले में पुलिस की छवि धूमिल होने, लापरवाही बरतने, अनुशासनहीनता को लेकर तत्काल प्रभाव से दरोगा को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed