{"_id":"cb375c7d8cae38cdc4985015022e2ade","slug":"five-mills-have-to-pay-49-21-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मिलों ने किया 49.21 करोड़ का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मिलों ने किया 49.21 करोड़ का भुगतान
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 16 Jun 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को जिले की पांच चीनी मिलों ने 49 करोड़ 21 लाख 35 हजार रुपये का भुगतान किया है। जबकि मिलों पर 10 अरब 36 करोड़ 80 लाख 29 हजार रुपये अवशेष है। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि गोला ने 37 लाख 97 हजार रुपये, पलिया ने तीन करोड़ 13 लाख 17 हजार रुपये, खंभारखेड़ा ने पांच करोड़ 15 लाख 21 हजार रुपये, बेलरायां ने 20 करोड़ 57 लाख और संपूर्णानगर ने 19 करोड़ 98 लाख रुपये किसानों के बैंक खातों में भुगतान किया है।
विज्ञापन