{"_id":"d2aab13235d71e1f99cb3d89f3f8c906","slug":"durga-puja-celebrations-in-sugar-33rd-13-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल में 33 वां दुर्गा पूजा समारोह 13 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल में 33 वां दुर्गा पूजा समारोह 13 से
गोला गोकर्णनाथ
Updated Sun, 11 Oct 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से किए जा रहे 33वें श्री दुर्गा पूजा समारोह का शुभारंभ 13 अक्तूबर से होगा। समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर समारोह को सफल बनाने के लिए योजना बनाई है।
बजाज हिंदुस्थान लिमिटेड के मिल क्लब स्कूल के प्रांगण में भव्य 33 वां दुर्गा पूजा समारोह 13 अक्तूबर से शुरू होगा। जिसे सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों ने समिति संरक्षक गोपीचंद तिवारी की अध्यक्षता में मिल क्लब में बैठक कर कार्ययोजना बनाई। बैठक शुरू होने से पहले पदाधिकारियों ने मां दुर्गा की पूजा की। समिति के संरक्षक गोपीचंद तिवारी, ओमपाल यूनिट हेड और समिति अध्यक्ष फैक्ट्री मैनेजर आरके मिश्र ने आम सहमति से कोषाध्यक्ष मनोज मिश्र, सह कोषाध्यक्ष विनीत अग्रवाल, राजीव सर्राफ, मनोज मिश्र, शिव सरन भसीन, शीषपाल सिंह, जितेश मेहता, उमेश कश्यप आदि के नेतृत्व में अलग अलग इकाइयां गठित कर जिम्मेदारी दीं।
गोपीचंद तिवारी ने बताया कि 13 अक्तूबर को पं रामदेव मिश्र शास्त्री के मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन, 17 को मूर्ति आगमन, 18 को षष्ठी पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, छप्पन भोग, 19 को महासप्तमी पूजा, शाम छह बजे दीप यज्ञ, 20 को महाअष्टमी पूजन, शाम छह बजे आरती के साथ श्री र्साइं म्यूजिकल ग्रुप हल्द्वानी की ओर से जागरण, 21 को प्रात: हवन, माता अन्नपूर्णा भोग, 108 कन्या पूजन एवं विशाल भंडारा, 22 अक्तूबर को मां दुर्गा की झांकी के साथ विशाल विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। बताया कि जिला पीलीभीत के रंजीत सरकार अपनी टीम के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर बीके पुरी, रमेश तिवारी, मनोज रावत, जितेंद्र तिवारी, विवेक, महेश जोशी, शरद झा, सत्येंद्र शाह, विजय गुप्ता, विष्णु रावत आदि मौजूद रहे।