{"_id":"6883c60d2252e8ffd2092084","slug":"drivers-took-an-extra-detour-of-15-km-and-got-stuck-in-traffic-jam-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-151610-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वाहन चालकों ने 15 किमी का लगाया अतिरिक्त फेरा, जाम में भी फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वाहन चालकों ने 15 किमी का लगाया अतिरिक्त फेरा, जाम में भी फंसे
Fri, 25 Jul 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद चौराहे पर लगा जाम। संवाद
लखीमपुर खीरी। गोला मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के मरम्मत कार्य के कारण शुक्रवार सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक मार्ग 10 घंटे के लिए पूरी तरह बंद रहा। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना पड़ा, जिससे यात्रियों को 12 से 15 किलोमीटर अतिरिक्त फेर लगाना पड़ा। दिनभर सिकंदराबाद, मनिकापुर आदि चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही।
इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को मनिकापुर और रुकुंदीपुर के रास्ते डायवर्ट किया गया। वहीं, गोला जाने वाले वाहन मोहम्मदी मार्ग से कैमहरा और सिकंदराबाद होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचें। रूट डायवर्जन के कारण मनिकापुर-रुकुंदीपुर मार्ग और सिकंदराबाद चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। इससे सिकंदराबाद में रुक-रुक कर जाम लगता रहा, जिससे पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ वाहन इधर-उधर गावों से निकलते रहे। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को बताया कि फिलहाल वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। मरम्मत कार्य के समयबद्ध पूरा होने की उम्मीद है, ताकि यातायात सामान्य हो सके। संवाद