{"_id":"672921edceda2bfbaf042424","slug":"dm-inaugurated-the-crushing-season-by-putting-sugarcane-in-the-cart-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-132541-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डीएम ने डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डीएम ने डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र का किया शुभारंभ
विज्ञापन
बजाज चीनी मिल में इंडेंट जारी करने से पूर्व पूजन करते गन्ना महाप्रबंधक। संवाद
बिजुआ। बलरामपुर चीनी मिल्स यूनिट की गुलरिया चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र सोमवार को शुरू हो गया। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक (एसपी) गणेश प्रसाद साहा ने बैलगाड़ी से गन्ना लेकर आए चौखड़िया गांव के किसान बलिस्टर सिंह, ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर आए पकरिया के रणजीत सिंह को फूलों की माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
गन्ना सत्र शुरू होने से पहले सेंटरों पर खरीदे गए गन्ने का 50 लाख रुपये का भुगतान भी जिलाधिकारी ने कंप्यूटर का बटन दबाकर सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा। ऐसा पहली बार हुआ है जब पेराई सत्र से पूर्व ही किसानों के गन्ने का भुगतान किया गया हो। वहीं पिछले सत्र में चीनी मिल को सर्वाधिक गन्ना सप्लाई करने वाले जगमोहन लाल, संजय कुमार, अनिल कुमार, बृजलाल आदि को प्रशस्ति-पत्र व अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गन्ना वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने को कहा। चीनी मिल इकाई प्रमुख योगेश कुमार सिंह ने इस साल 15023 गन्ने की अधिक बोवाई करने के कारण जल्दी चीनी मिल चलाने व किसानों का सहयोग मिलने का धन्यवाद दिया। इस दौरान उप गन्ना आयुक्त डॉ. राकेश धर द्विवेदी सहित डॉ. राकेश सिंह, अनिल कुमार, तुषार अग्रवाल, संजय सिंह, विपिन गुप्ता, राकेश सिंह, अजीत सिंह आदि चीनी मिल के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
किसानों के हंगामे के साथ कुंभी चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू
- प्रथम बैलगाड़ी भीखमपुर के किसान हरिश्चंद्र और प्रथम ट्राॅली कुंभी निवासी राजीव सिंह सिंह की तौली गई
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीरनगर। बलरामपुर समूह की कुंभी चीनी मिल ने सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवीन पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
यहां प्रथम बैलगाड़ी भीखमपुर के किसान हरिश्चंद्र और प्रथम ट्राॅली कुंभी निवासी राजीव सिंह सिंह की तौली गई। चीनी मिल के इकाई प्रमुख डॉ. सुनील कुमार यादव ने दोनों कृषकों को साफा बांधकर सम्मानित किया। इस मौके पर चीनी मिल के अधिकारी और गन्ना किसान मौजूद रहे। इधर गन्ना लेकर आए किसानों ने तौल को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। किसानों का आरोप था कि चीनी मिल ने पिछले सीजन में ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 90 से 95 क्विंटल की तौल की थी।
इस बार चीनी मिल ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 72 क्विंटल वजन तौल का नियम लागू किया है। इसका मेसेज किसानों को पहले ही भेज दिया गया था। किसानों के मुताबिक तौल कम थी। किसानों के हंगामे के बाद चीनी मिल ने किसानों की मांग मानते हुए, पिछले सीजन के मुताबिक तौल शुरू करा दी, तब जाकर किसान शांत हुए।
गोला चीनी मिल ने जारी किया इंडेंट
गोला गोकर्णनाथ। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड के नए पेराई सत्र से पूर्व पूजन के साथ इंडेंट जारी किया गया।
सोमवार को गन्ना इंडेंट का पूजन वरिष्ठ महा प्रबंधक गन्ना पीएस चतुर्वेदी ने किया। यहां लक्ष्मी नारायण मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य दयानंद पांडे ने विधि विधान से पूजन कराया कराया। वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना ने किसानों से अपील की कि एसएमएस के माध्यम से पर्ची मिल जाने पर ही अपना गन्ना आपूर्ति करें। मिल क्षेत्र के समस्त क्रय केंद्र स्थापित हो चुके हैं। संवाद