{"_id":"655cfaf3adddd023ce0f4bd4","slug":"digital-pocket-booklet-will-improve-educational-quality-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-9828-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शैक्षिक गुणवत्ता सुधारेगी डिजिटल पॉकेट बुकलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शैक्षिक गुणवत्ता सुधारेगी डिजिटल पॉकेट बुकलेट
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों के बच्चों का शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए अब उन्हें डिजिटल पॉकेट बुकलेट मुहैया कराई गई है। यह पॉकेट बुकलेट दीक्षा एप पर मिलेगी। कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों को इस मोबाइल बुकलेट पर नया सीखने का मौका मिलेगा। वहीं, अध्यापकों को भी इस एप की मदद से जोड़ा जाएगा।
परिषदीय स्कूलों में एक तिहाई से ज्यादा स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाई जा चुकी है। यहां पर अध्ययनरत बच्चों के शैक्षिक स्तर को सुधारने के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। अब बच्चों को इसी एप पर पॉकेट बुकलेट उपलब्ध कराई जाएगी। इस बुकलेट के माध्यम से बच्चे नई स्मार्ट शिक्षा के बारे में जानकारी हासिल कर पाएंगे। दीक्षा एप पर खान एकेडमी, एमवाइब संस्था, टीचर्स एप, रोड एलांग एप आदि के माध्यम से शैक्षणिक कंटेंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, उच्च प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों को हर दिन एक विषय की पढ़ाई स्मार्ट क्लास में कराई जाएगी। यह एप प्लेस्टोर से अपलोड करते हुए मोबाइल नंबर से वेरीफाई कराना होगा। इसके बाद हर दिन हर विषय पर नए वीडियो मिलते रहेंगे।
विज्ञापन
बच्चों को मिलेगी हर विषय की जानकारी
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दीक्षा एप के माध्यम से बच्चों के लिए हर विषय पर आधारित सवालों को अपलोड किया गया है। शिक्षक स्टूडेंट मोबाइल पॉकेट बुकलेट में दिए गए गणित, विज्ञान, हिंदी व अंग्रेजी विषयों से संबंधित क्यूआर को स्कैन कर छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन शिक्षित करेंगे। विद्यार्थी भी स्टूडेंट मोबाइल पॉकेट बुकलेट को स्मार्ट क्लास या अपने मोबाइल पर क्यूआर कोड स्कैन कर वीडियो कंटेंट देखकर जानकारी हासिल कर पाएंगे।
बच्चों की आगे की खुलेगी राह
परिषदीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास और डिजिटल कक्षाओं में छात्र-छात्राएं को बेहतर प्लेटफार्म मुहैया कराया जाएगा। इसको लेकर विभाग ने अध्यापकों को टेबलेट के अलावा स्कूलों में स्मार्ट टीवी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि बच्चों के बौद्धिक स्तर को सुधारने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें बच्चों को नया ज्ञान मिलेगा इससे उनके आगे की राह आसान होगी।