फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dense fog did not allow sunlight to come out, cold wave wreaked havoc

Lakhimpur Kheri News: घने कोहरे ने नहीं निकलने दी धूप, शीतलहर ने बरपाया कहर

Sat, 20 Jan 2024 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dense fog did not allow sunlight to come out, cold wave wreaked havoc
गर्म कपड़े लपेटकर गुजरते लोग-संवाद
लखीमपुर खीरी। बृहस्पतिवार को कुछ घंटे की राहत के बाद शुक्रवार को शीतलहर ने फिर कहर बरपाया। लोगों को पूरे दिन गलन और ठंड से राहत नहीं मिल सकी। हाल यह रहा कि दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। धूप भी नहीं निकली। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक और ठंड और गलन रहेगी।
विज्ञापन

कई दिनों से पड़ रही भीषण ठंड से शुक्रवार को भी निजात नहीं मिल सकी। अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। सर्द हवा से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नगर पालिका के ठंड से राहत देने के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। गलन बढ़ने की वजह से लोग घरों में दुबके रहे। इससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में तो हाल और भी खराब रहा। कई क्षेत्रों में पूरे दिन ही कोहरा छाया रहा। हालांकि बृहस्पतिवार को हल्की धूप खिलने पर लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली थी। मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि तापमान में अभी और गिरावट आ सकती है। इससे गलन और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
कुछ घंटे जलने के बाद ठंडे हो जाते हैं अलाव
ठंड से बचने के लिए नगर पालिका रैन बसेरों के अलावा शहर के मुख्य चौराहों पर अलाव जलाने का दावा कर रही है। नगर पालिका के कर्मचारी अलाव तो जलाते हैं, लेकिन कम लकड़ी डालने से ये 12 बजने से पहले ही ठंडे होने लगते हैं। ऐसे में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं रैनबसेरों में पर्याप्त जगह न होने की वजह से लोग इधर-उधर भटकते रहते हैं।

--------------------
9 से 12 तक के स्कूल खुले, छात्र ठिठुरने को मजबूर
17 जनवरी तक कक्षा एक से इंटर तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए थे, लेकिन 18 जनवरी से कक्षा नौ से इंटर तक के स्कूल खोल दिए गए हैं। लिहाजा बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर हैं। नौ से इंटर तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों ने डीएम से भीषण ठंड को देखते हुए स्कूल बंद करने की मांग की है।

गर्म कपड़े लपेटकर गुजरते लोग-संवाद

गर्म कपड़े लपेटकर गुजरते लोग-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed