फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of young man found hanging in half-built house

Lakhimpur Kheri News: अधबने घर में लटकता मिला युवक का शव

Mon, 14 Aug 2023 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in half-built house
लारेब का फाइल फोेटो
ओयल। मोहल्ला महाबीरी निवासी युवक का शव आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने एक अधबने घर में लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला महाबीरी निवासी सरफराज का 18 वर्षीय पुत्र लारेब रेलवे क्रॉसिंग के निकट अपने मित्र परवेज के साथ प्राइवेट क्लीनिक में काम करता था। उसने इसी वर्ष युवराज दत्त इंटर कॉलेज से हाईस्कूल पास किया था। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे लारेब घर से क्लीनिक के लिए निकला। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों व साथियों ने उसके फोन पर कॉल करना शुरु किया, मगर उसका फोन नहीं उठा।
परेशान होकर परिजनों ने स्टेशन रोड पर उसकी खोजबीन शुरु की। रात करीब 10 बजे दोस्तों ने उसकी बाइक सड़क किनारे गांव के चाचा के अधबने मकान के पास दिखाई दी। दोस्तों ने मकान में देखा तो लारेब का शव प्लास्टिक की पानी टंकी के पाइप से झूलता दिखा, लेकिन शव जमीन पर रखा था। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। परिजन किसी प्रकार की रंजिश से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

लारेब का फाइल फोेटो

लारेब का फाइल फोेटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed