फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of teenage girl found hanging, case filed against neighboring mother and son

Lakhimpur Kheri News: लटका मिला किशोरी का शव, पड़ोसी मां-बेटे पर केस

Sun, 08 Oct 2023 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Dead body of teenage girl found hanging, case filed against neighboring mother and son
अमीरनगर। मोहम्मदी के गांव बस्तौली निवासी छात्रा का शव घर के अंदर लटका मिला। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले मां-बेटे पर छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीड़ित पिता की तहरीर पर पड़ोसी मां-बेटे पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गांव बस्तौली निवासी बबलू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर मूंगफली खोदने गया था। उसकी 17 वर्षीय पुत्री राधा देवी घर पर अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला गुफरान और उसकी मां छुटकन्नी किशोरी को को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। तंग आकर उसने घर अंदर कमरे में पंखे के कुंडे से लटककर जान दे दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मां-बेटे पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। सीओ मोहम्मदी अरविंद वर्मा ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed