{"_id":"638ba12275ca96091d40d967","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-near-drain-for-two-days-lakhimpur-news-bly5057233177","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दो दिन से लापता युवक का नाले के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दो दिन से लापता युवक का नाले के पास मिला शव
विज्ञापन
मृतक विशेन
दरांती और कटा हुआ नरकुल भी मौके से हुआ बरामद, हत्या की आशंका
संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता युवक का मझरा गांव के भगहर नाले के पास शव बरामद हुआ है।
मझरा पश्चिम गांव निवासी स्व. श्रीराम का पुत्र विशेन (32) बीती एक दिसंबर की दोपहर दरांती लेकर नरकुल काटने के लिए भगहर नाले की तरफ गया था। शाम तक नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश की। शुक्रवार को पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी गई। शनिवार की सुबह नाले के पास युवक का शव बरामद हुआ है। दरांती और कटा हुआ नरकुल भी बरामद हुआ है। युवक की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
युवक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।