फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dam worth six crores washed away within a year, minister ordered investigation

Lakhimpur Kheri News: साल भर में ही बह गया छह करोड़ का बांध, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Sat, 21 Sep 2024 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Dam worth six crores washed away within a year, minister ordered investigation
धौरहरा। माथुरपुर, देवीपुरवा, सुजानपुर आदि गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए छह करोड़ से बना बांध पहली बारिश में ही बह गया। निरीक्षण के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने अफसरों से सवाल किए तो वे बगले झांकते रहे। इसके बाद मंत्री ने परियोजना की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

धौरहरा तहसील क्षेत्र के गांव माथुरपुर, सुजानपुर समेत करीब दस गांवों को घाघरा नदी के कटान से बचाने के लिए सरकार ने वर्ष 2022-23 में छह करोड़ की परियोजना स्वीकृत की थी। बाढ़ खंड ने काम भी कराया। बांध बनाने में मानकों की अनदेखी की गई। नतीजा यह हुआ कि यह परियोजना पहली बरसात भी नहीं झेल पाई। घाघरा नदी के बहाव में छह करोड़ की परियोजना नदी में समा गई। शुक्रवार को माथुरपुर स्कूल में चेक वितरण के बाद ग्रामीणों के कहने पर प्रभारी मंत्री ने कटान स्थल का निरीक्षण किया। चेक वितरण के बाद मंत्री जाने लगे तो कटान पीड़ितों ने उनके सामने अपनी फरियाद रखी।
विज्ञापन

विरोध देख प्रभारी मंत्री सब समझ गए। पैदल ही कटान स्थल तक पहुंचे। बचाव कार्यों में क्या-क्या किया, इस पर भी अफसर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने कटान देखते ही कहा, कुछ तो गड़बड़ हुई है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा, परियोजना में मानकों का ध्यान रखा होता तो यह दशा नहीं होती। प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस परियोजना की जांच होगी और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई भी कराएंगे। अधिशासी अभियंता अजय कुमार को फटकार लगाते हुए कहा यदि गांव का एक भी घर नदी में समाया तो ठीक नहीं होगा। हर हाल में गांव को कटान से बचाना है। इस मौके पर विधायक निघासन शशांक वर्मा, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी गणेश प्रसाद शाहा, अधिशासी अभियंता अजय कुमार, बीडीओ डाॅ. सुशांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed