फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crowd increased in the market for Holi shopping, people stuck in traffic jam

Lakhimpur Kheri News: होली की खरीदारी को लेकर बाजार में बढ़ी भीड़, जाम में फंसे लोग

Tue, 11 Mar 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Crowd increased in the market for Holi shopping, people stuck in traffic jam
होली के मौके पर मंगलवार को बाजार में भीड़भाड़ के दौरान शहर की मेन रोड पर लगा भयंकर जाम। संवाद
लखीमपुर खीरी। होली की रौनक शहर की सड़कों पर नजर आने लगी है। रंग, गुलाल, पिचकारी, मिठाइयों आदि की दुकानें सड़क किनारे सज गईं हैं। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था एकदम चरमरा गई है। मंगलवार को लोग शहर के मुख्य चौराहों पर घंटों फंसे रहे। कई बार एंबुलेंस तक को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के सदर चौराहे पर जाम से लोगों को जूझना पड़ा। करीब एक घंटे से ज्यादा लोग जाम में परेशान रहे। सदर चौराहे के अलावा संकटा देवी मार्ग, अस्पताल रोड, मेन रोड और कोतवाली के सामने चारों सड़कों पर जाम ही जाम नजर आया। इसके अलावा मेला मैदान मार्ग, कचहरी मार्ग, गुरु गोविंद चौक के पास भी जाम देखा गया। मिश्राना चौराहा, संकटा देवी चौराहा और हमदर्द तिराहा समेत शहर के प्रमुख स्थानों पर गाड़ियों और ई-रिक्शा की भरमार से हालात बिगड़ गए है।
विज्ञापन



होमगार्ड के सहारे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था होमगार्ड के सहारे छोड़ दी गई है। त्योहारी सीजन में बाजार में भीड़ उमड़ रही है, लेकिन चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की जगह होमगार्ड नजर आ रहे हैं, जिसको जिधर समझ में आता है, उधर ही अपना वाहन लेकर घुस जाता है। कोई नियम कानून नहीं, लेकिन अधिकारियों को इससे मतलब नहीं है। प्रशासन की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। मेन रोड, संकटा देवी मार्ग, स्टेशन रोड और थरवरनगंज इलाके में यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, संकटा देवी चौराहा, हमदर्द चौराहा, मिश्राना चौराहा सहित कई इलाकों में वाहनों की कतारें इतनी लंबी हो गई कि पैदल चलने वालों को भी रास्ता नहीं मिल पा रहा है। कई प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी नदारद रहे। जहां थे वहां ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए नाकाफी साबित हो रहे है। अधिकतर होमगार्ड ही मोर्चा लिए हुए हैं, लेकिन उनकी कोई सुनता ही नहीं।

होली के मौके पर मंगलवार को बाजार में भीड़भाड़ के दौरान शहर की मेन रोड पर लगा भयंकर जाम। संवाद

होली के मौके पर मंगलवार को बाजार में भीड़भाड़ के दौरान शहर की मेन रोड पर लगा भयंकर जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed