{"_id":"58d7fb5a4f1c1bfc2f1a3996","slug":"youth-s-tampering-with-women-poisoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच को गई महिला से युवक ने की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच को गई महिला से युवक ने की छेड़छाड़
लखीमपुर, ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
शौच करने खेतों की ओर गई एक महिला को गांव के ही एक युवक ने दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने पीड़िता की ओर से आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय महिला गांव शनिवार की शाम करीब सात बजे शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। महिला का आरोप है कि वापस आते समय गांव के भगौती ने उसे दबोच लिया और हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। किसी तरह से महिला युवक से बचकर घर आई। उसने अपने पति को घटना की जानकारी दी। इस पर पति आरोपी के घर गया और आपत्ति जताई। आरोप है कि इस पर आरोपी उसके साथ हाथापाई करने के लिए उतारू हो गया। पति रविवार को पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-------
छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच को खेत में गई किशोरी के साथ एक युवक ने दुराचार छेड़छाड़ की। किशोरी ने युवक के नामजद रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
एसओ को दी तहरीर में 16 वर्षीय किशोरी ने कहा है कि शनिवार की सायं वह अकेली खेत में शौच के लिए गई थी, जहां ग्राम मूड़ा जवाहर निवासी युवक विक्रम उर्फ अमरजीत आ धमका और उसने दुराचार की नियत से पकड़कर गन्ने में खींचने लगा। शोर मचाने पर वह उसे छोड़कर भाग गया और पुलिस कार्रवाई न करने की हिदायत दी है। पुलिस ने छेड़छाड़ का अभियोग दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है।