फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Woman injured in road accident dies during treatment.

Kasganj News: सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

Wed, 26 Aug 2026 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in road accident dies during treatment.
फोटो53मृतक भगवान देवी का फाइल फोटो।
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र में गांव लख्मीपुर के पास मंगलवार की दोपहर बाइक ने मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोपेड सवार महिला घायल हो गई। परिजन ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बुधवार की तड़के उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव नगला तिरेसठ निवासी भगवान देवी (53) पत्नी राम सिंह मंगवालर की दोपहर दो बजे मोपेड पर सवार होकर पति राम सिंह के साथ गांव जा रही थीं। इसी दौरान गांव लखमीपुर के पास कासगंज की ओर से तेज गति से आ रही बाइक ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से भगवान देवी घायल हो गईं। वही रामसिंह के मामूली चोट आई हैं।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से उन्हें पीएचसी अमांपुर ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार की तड़के महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन ने महिला की मौत की सूचना पुलिस पुलिस को दी। सहावर सीओ दुर्गेंश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed