{"_id":"6a8f2abbab920173cd02fdf5","slug":"father-dies-in-accident-while-returning-with-children-from-in-laws-house-kasganj-news-c-25-agr1013-1143187-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बच्चों को ससुराल से लेकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बच्चों को ससुराल से लेकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत
विज्ञापन
गंगीरी। ससुराल से चार बच्चों को बाइक पर बैठाकर गांव लौट रहे 32 वर्षीय धर्मेंद्र की बुधवार को डंपर की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार चारों बच्चे घायल हो गए जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
थाना बरला क्षेत्र के गांव चांदगढ़ी निवासी धर्मेंद्र कुमार बुधवार सुबह करीब 5 बजे बाइक से अपनी ससुराल जिला कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र के गांव सिहोला पत्नी और बच्चों को लेने गया था। परिजन के अनुसार, ससुराल में भागवत कथा चल रही थी। धर्मेंद्र ने पत्नी से घर चलने को कहा, लेकिन पत्नी ने कथा समाप्त होने और रक्षाबंधन के बाद जाने की बात कही।
इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद धर्मेंद्र चारों बच्चों किशन (10), तन्नू (8), डिंपल (7) और नीरू (6) को बाइक पर बैठाकर करीब 11 बजे चांदगढ़ी लौट रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव रतरोई के पास सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चारों बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल बच्चों को छर्रा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर तीन बच्चों को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बाक्स
भाई के बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था धर्मेंद्र
परिजन के अनुसार, धर्मेंद्र ने बड़े भाई की मौत के बाद उसकी पत्नी मंजू देवी और उसके बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी संभाल ली थी। वह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय धर्मेंद्र ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।