{"_id":"936109ca05856d21660fc235393dc3b2","slug":"woman-falls-to-death-in-the-well-running-bike-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के कुंए में बाइक चला रही युवती गिरी, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौत के कुंए में बाइक चला रही युवती गिरी, घायल
गोला गोकर्णनाथ
Updated Fri, 03 Apr 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
ऐतिहासिक चैती मेले में तमाम खेल तमाशों के साथ मौत का कुंआ भी लगा है।
मौत के कुंए में 2/3अप्रैल की रात को 11 बजे शो चल रहा था। बताते हैं कि शो के समय कुछ लोग नशे में धुत होकर कुंए के अंदर निषिद्ध क्षेत्र में आ गए।
शो के दौरान बरेली के सुभाषनगर निवासी मोनू की पत्नी पिंकी (20) और मेरठ निवासी राणा बाइक चला रहे थे। इसी दौरान मौत के कुंए के अंदर खड़े युवक हूटिंग करने लगे। कुछ देर बाद पिंकी की बाइक का पिछला पहिया पंक्चर हो गया और वह बाइक सहित कुंए के अंदर जा गिरीं। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। घायलावस्था में उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पिंकी को छुट्टी दे दी गई है।