{"_id":"c23a8e48be81215b69120ba13404f0c4","slug":"three-died-in-road-accident-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल राइडिंग कर रहे थे, हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रिपल राइडिंग कर रहे थे, हादसे में मौत
भीखमपुर/सिकंद्राबाद (खीरी)।
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मितौली क्षेत्र में कस्ता-भीखमपुर मार्ग पर रामपुर गांव के पास मंगलवार की शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। वाहन की टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक उछल कर दूर जा गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन को लेकर चालक फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। एसओ मितौली राजेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं हादसा कर भाग रहे वाहन को पकड़ने के लिए सीमावर्ती थानों को अलर्ट किया गया है।
थाना मितौली के गांव बंबिहा निवासी 25 वर्षीय सुनील वर्मा और उसका रिश्तेदार ओदरहा गांव निवासी 23 वर्षीय राजेश वर्मा बाइक से मंगलवार को क्षेत्र की सेनपुर बाजार गए थे, जहां से वापस लौटते समय बंबिहा गांव का निवासी 28 वर्षीय रंजीत गौतम भी वापस घर आने के लिए मिल गया। इसके बाद तीनों युवक बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में रामपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तीनों युवकों को सड़क पर पड़ा देख सूचना पुलिस और गांव वालों को दी तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। युवकों के परिवार वालों को हादसे की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। एक साथ तीन युवकों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताते हैं कि ओदरहा गांव निवासी राजेश वर्मा रिश्तेदारी में बंबिहा आया था, जो रिश्ते में सुनील का साला हैै। सूचना पाकर मितौली एसओ राजेश सिंह मय फोर्स घटनास्थल पहुंचे और शवों को कब्जे में लिया। वहीं हादसा कर मौके से भाग चुके वाहन को पकड़ने के लिए थानों और चौकियों को अलर्ट किया गया। समाचार लिखे जाने तक वाहन पकड़ा नहीं जा सका था।