{"_id":"6a90856032b86e81df05f725","slug":"two-accused-arrested-while-stealing-59-railway-pandrol-clips-deoria-news-c-208-1-deo1049-190231-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रेलवे के 59 पेंड्राल क्लिप चोरी कर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रेलवे के 59 पेंड्राल क्लिप चोरी कर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 28 Aug 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। ऑपरेशन रेल सुरक्षा के तहत आरपीएफ देवरिया सदर और सीआईबी की संयुक्त टीम ने बैतालपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे संपत्ति चोरी कर ले जाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास से रेल लाइन में लगने वाले 59 पेंड्राल क्लिप बरामद हुए हैं। इनकी कीमत करीब 5,015 रुपये बताई गई है। आरपीएफ ने दोनों के खिलाफ रेलवे संपत्ति अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ टीम के साथ चौरी चौरा क्षेत्र में निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान सीआईबी मुख्यालय गोरखपुर के हेड कांस्टेबल वीरेंद्र यादव और सीआईबी भटनी के कांस्टेबल अनुराग प्रताप सिंह भी टीम में शामिल हुए। गौरीबाजार क्षेत्र में सहायक उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रविशंकर साह और कांस्टेबल हरिप्रताप यादव भी मिले। टीम बैतालपुर पहुंची तो सूचना मिली कि दो व्यक्ति मॉडिफाइड बाइक पर रेलवे का लोहा लेकर बेचने जा रहे हैं।
विज्ञापन
टीम ने समपार संख्या 133 एसी के दक्षिण गोविंदपुर गंज रोड के पास घेराबंदी की। वहां मॉडिफाइड बाइक के पीछे बने सामान ढोने वाले हिस्से में तीन प्लास्टिक की बोरियां मिलीं। जांच में पहली बोरी से 14, दूसरी से 20 और तीसरी से 25 पेंड्राल क्लिप बरामद हुए।
टीम ने मौके से पप्पू खान निवासी तरकुलहा, चौरी चौरा और समीर अंसारी निवासी तरकुलहा, चौरी चौरा को गिरफ्तार किया। दोनों का स्थायी पता छोटा तेलपा, थाना भगवान बाजार, जिला छपरा, बिहार बताया गया है।