फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand for encounter of Ankit's killers

Shamli News: अंकित के हत्यारों के एनकाउंटर की मांग

Fri, 28 Aug 2026 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 28 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Demand for encounter of Ankit's killers
गांव बनतीखेड़ा में अंकित बालियान की हत्या को लेकर लगी लोगों की भीड़। संवाद
बाबरी। पोस्टमार्टम के बाद हरियाणवी गायक अंकित बालियान का शव बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांव बनतीखेड़ा लाया गया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने अंकित बालियान अमर रहे के नारे लगाए।
विज्ञापन

अंतिम यात्रा में लोगों ने आरोप लगाया कि अंकित की टारगेट बनाकर हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने और एनकाउंटर की मांग की। कुछ लोगों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की भी मांग उठाई। अंतिम यात्रा के दौरान लोगों ने अंकित की तस्वीर के साथ नारे लगाए और हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग की। भीड़ में गायक के प्रशंसकों और युवाओं की संख्या भी काफी रही। उधर, अंकित की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया अंकित हत्याकांड, हर तरफ गूंज रही इंसाफ की मांग
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर भी शोक और आक्रोश का माहौल है। इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग अंकित को श्रद्धांजलि देने के साथ हत्याकांड का जल्द खुलासा कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनके प्रशंसक और करीबी लोग उनके साथ बिताए पलों की यादें भी सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर जिक्रिया ने पोस्ट कर लिखा कि आई मिस यू भाई आपको हर हाल में इंसाफ दिलाया जाएगा। वहीं भाकियू के जिलाध्यक्ष आशीष ने घटना को दुखद बताते हुए जल्द खुलासे की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर वह सपा नेताओं से भी बातचीत करेंगे। दूसरी ओर शहजाद ने अंकित के गाने की लाइन का जिक्र करते हुए लिखा कि क्या पता था भाई के गाने की लाइन लोग भाई पर ही आजमा देंगे। उन्होंने कहा कि अंकित अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस गाने का इंतजार था, अब सिर्फ यादें रह गईं
अंकित का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने आने वाले गाने को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कोट वाले गाने के जल्द आने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। वह प्रशंसकों से कहते नजर आते हैं कि उनका नया गाना लोगों को पसंद आएगा। जिस नए गाने का उनके प्रशंसकों को इंतजार था, उसकी जगह अब सोशल मीडिया पर अंकित की पुरानी तस्वीरें और वीडियो उनकी यादों को ताजा कर रहे हैं।

गांव बनतीखेड़ा में अंकित बालियान की हत्या को लेकर लगी लोगों की भीड़। संवाद

गांव बनतीखेड़ा में अंकित बालियान की हत्या को लेकर लगी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed