फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Argument with police over issuance of challan; FIR registered.

Una News: चालान करने पर पुलिस से बहसबाजी, एफआईआर दर्ज

Fri, 28 Aug 2026 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 28 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Argument with police over issuance of challan; FIR registered.
ऊना। पुलिस थाना सदर ऊना के तहत आईएसबीटी के बाहर पीली पट्टी के साथ खड़ी दो गाड़ियों का चालान करने पर पुलिस टीम के साथ बहसबाजी और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार 26 अगस्त की शाम करीब 7:15 बजे पुलिस चौकी शहर ऊना की टीम गश्त और यातायात जांच के लिए बाजार में मौजूद थी। इस दौरान आईएसबीटी ऊना के सामने सड़क के किनारे पीली पट्टी के साथ दो वाहन खड़े मिले। दोनों गाड़ियां इस तरह पार्क थीं कि बसों के आवागमन के साथ पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही थी। किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार चालान किए। पुलिस के अनुसार चालान की कार्रवाई के कुछ ही देर बाद अरुण शर्मा और एक अन्य व्यक्ति आईएसबीटी में पुलिस टीम के पास पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने पुलिस कर्मियों के साथ बहसबाजी करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली और धमकियां दीं। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed