{"_id":"6a9084668be9cb7d390beac3","slug":"fir-registered-against-wife-for-abetment-of-suicide-in-vinays-death-case-hisar-news-c-21-hsr1005-939761-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विनय मौत मामले में पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विनय मौत मामले में पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की प्राथमिकी
विज्ञापन
हिसार। एसबीआई के सहायक बैंक प्रबंधक और डिफेंस कॉलोनी निवासी विनय की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी शालू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की प्राथमिकी दर्ज की है। सिविल लाइन थाना प्रभारी कर्मजीत ने बताया कि विनय की मां के बयान पर यह कार्रवाई की गई है।
वहीं वीरवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल बोर्ड की देखरेख में विनय के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
डिफेंस कॉलोनी निवासी विनय आजाद नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सहायक बैंक प्रबंधक के पद पर तैनात था। वह मंगलवार रात करीब 2 बजे बिना किसी को बताए क्रेटा गाड़ी लेकर घर से निकल गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सुबह परिजनों को उसके कपड़े और मोबाइल बालसमंद नहर के किनारे मिले। सूचना मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
नहर में डूबने की आशंका के चलते एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने नहर का पानी कम करवाकर तलाश शुरू की, जिसके बाद दोपहर बाद गांव टोकस के पास सरसाना माइनर से विनय का शव बरामद हुआ।
विनय की मां ने लगाए प्रताड़ित करने के आरोप
पुलिस के अनुसार, विनय की मां ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी शालू उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी। इसी से परेशान होकर उसने नहर में कूदकर आत्महत्या की। इससे पहले इसी मामले में शालू के बयान पर पुलिस ने विनय की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की थी।