फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mother arrested for murdering two sons, grandmother tells granddaughter, "Now I will raise you."

Ghazipur News: दो बेटों की हत्यारोपी मां गिरफ्तार, दादी पोती से बोलीं-अब हम तोहार पालन-पोषण हम करब

Fri, 28 Aug 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mother arrested for murdering two sons, grandmother tells granddaughter, "Now I will raise you."
बहलाइचा रजहटी गांव में रोते-बिलखते करन राजभर व आर्यन राजभर की दादी व अन्य परिजन। संवाद
खानपुर (गाजीपुर)। रजहटी (बहलैचा) गांव का वह घर, जहां तीन बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, अब सन्नाटे में डूबा है। बुधवार को 12 वर्षीय करन और 10 वर्षीय आर्यन की मौत के बाद परिवार का संसार ही उजड़ गया। दोनों भाइयों के शव घर के एक कमरे में मिले थे। घटना के अगले दिन यानी बृहस्पतिवार को पुलिस ने उनकी मां पूजा राजभर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, बच्चों की हत्या लोहे के पाइप से सिर पर वार कर की गई थी और वारदात में प्रयुक्त पाइप बरामद कर लिया गया है। वहीं, अब नौ साल की बेटी प्रतिभा अपनी दादी लालपरी के सहारे है। दो पोतों की मौत के बाद दादी लालपरी का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों मासूमों को याद कर वह बार-बार विलाप करती रहीं। पोती प्रतिभा को अंकवार में लेते हुए उन्होंने कहा कि बिटिया, अब हम तोहार पालन-पोषण करब।
विज्ञापन

उधर, परिवार के भीतर लंबे समय से चल रहे विवाद, पति-पत्नी के मनमुटाव, आर्थिक तंगी और एक-दूसरे पर लगाए जा रहे संबंधों के आरोपों ने इस घटना को और रहस्यमय बना दिया है।
विज्ञापन

तीन बच्चों के जन्म के बाद बिगड़ता गया माहौल
अर्जुन राजभर और पूजा की शादी वर्ष 2006 में हुई थी। वर्ष 2013 में पहले पुत्र करन, 2014 में दूसरे पुत्र आर्यन और 2016 में बेटी प्रतिभा का जन्म हुआ। दोनों बेटे कक्षा सात में प्राथमिक विद्यालय बैहरहिया में पढ़ते थे। इससे पहले कक्षा एक से पांच तक दोनों ने केडी पतरही स्थित निजी विद्यालय में पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के बाद भी जारी रहा विवाद
पुलिस के अनुसार, अर्जुन की शादी से पहले दो महिलाओं से प्रेम संबंध की चर्चा थी। वर्ष 2020 में पल्हना में पकड़े जाने के बाद इसको लेकर पंचायत भी हुई थी। बाद में एक अन्य महिला से करीब तीन साल पुराने कथित संबंध की जानकारी पूजा को मार्च-अप्रैल 2026 में हुई। इसके बाद दंपती के बीच मनमुटाव बढ़ने की बात कही जा रही है।000
अब बहू पर भी आरोप लगा रहे दादा
दादा लालजी राजभर ने पूजा पर भी गांव के एक युवक से कथित संबंध होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने स्वयं दोनों को पकड़ा था। बाद में बहू को समझाने-बुझाने के बाद उसे माफ कर दिया था। लालजी का यह भी आरोप है कि पूजा कई बार घर से अकेले निकल जाती थी और पांच-छह घंटे बाद लौटती थी। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
तांत्रिक के पास जाने की चर्चा ने भी बढ़ाया रहस्य
परिजनों के अनुसार, पूजा कभी-कभी जौहरगंज स्थित एक बाबा के पास जाती थी। महीने में एक-दो बार वहां जाने की चर्चा है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि महिला का किसी तांत्रिक या बाबा से संपर्क था या नहीं और यदि था तो उसका घटना से कोई संबंध है या नहीं।

000
खाने की भी होगी जांच, फोरेंसिक रिपोर्ट से खुलेगा राज
एसपी डॉ. ईरज राजा के अनुसार, घटना से पहले खाने में कुछ मिलाकर बच्चों को अर्धमूर्छित करने की संभावना की भी जांच की जा रही है। बच्ची ने खाना खाने के बाद उल्टी होने की बात बताई है। ऐसे में खाने और विसरा के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे। मौके से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।
---------------

बहलाइचा रजहटी गांव में रोते-बिलखते करन राजभर व आर्यन राजभर की दादी व अन्य परिजन। संवाद

बहलाइचा रजहटी गांव में रोते-बिलखते करन राजभर व आर्यन राजभर की दादी व अन्य परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed