फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gangster Act invoked against eight interstate drug smugglers, including two gang leaders.

Sonebhadra News: दो गैंग लीडरों सहित आठ अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट

Fri, 28 Aug 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gangster Act invoked against eight interstate drug smugglers, including two gang leaders.
सोनभद्र। जिले की पुलिस ने अफीम-गांजा तस्करी के मामले में दो गैंगों के लीडर सहित आठ अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। बुधवार को चोपन और हाथीनाला थाने में प्रिंस और इकबाल गिरोह के खिलाफ गैंग चार्ट तैयार करते हुए मामला दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने चोपन थाने में दी तहरीर में बताया है कि लुधियाना (पंजाब) जिले के मेहरबान थाना क्षेत्र के ख्वाजा निवासी प्रिंस सिंह गिरोह का सरगना है। उसके गिरोह में रोहित सिंह (पंजाब), पिंदू यादव (झारखंड) और सतपाल सिंह खरवार (झारखंड) सदस्य के रूप में शामिल हैं। मुठभेड़ में प्रिंस को 236.750 किलो डोडा, तीन किलो अफीम के साथ पकड़ा गया था। इसी तरह हाथीनाला थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने तहरीर में कहा है कि नवी मुंबई (महाराष्ट्र) निवासी इकबाल राशिद पठान गैंग का सरगना है और उसके गिरोह में इस्माइल हजरत जमादार (नवी मुंबई), जावेद बाबूलाल महबूब शेख (महाराष्ट्र) और अब्दुल कलीम (हैदराबाद) सक्रिय सदस्य हैं। इस गिरोह के इस्माइल हजरत और जावेद बाबूलाल को को 442.500 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि दोनों मामलों में शेष आरोपियों का नाम विवेचना में सामने आया था। एसपी अभिषेक शर्मा के मुताबिक दोनों मामलों में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed