फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The only teenager at home consumed poison, death

घर में अकेली किशोरी ने जहर खाया, मौत

Wed, 08 Mar 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 08 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
The only teenager at home consumed poison, death
जहर - फोटो : Demo Pic
सिंगाही क्षेत्र के गांव रहीमपुरवा का मामला 
विज्ञापन

 सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव रहीमपुरवा में घर में अकेली किशोरी ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया, जिसके बाद उसे परिवार वालों ने सीएचसी निघासन में भर्ती कराया। सीएचसी के डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। 

रहीमपुरवा निवासी छुन्ना की तीन पुत्रियां हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। तीसरी पुत्री 16 वर्षीय चेतना सोमवार को घर पर अकेली थी, जबकि उसके मां-बाप गांव में ही एक शादी में काम करने गए थे। सुबह करीब आठ बजे छुन्ना घर लौटा, तो उसकी पुत्री चेतना बेहोशी की हालत में मिली। उसे निघासन सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मंगलवार की रात को किशोरी ने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता छुन्ना ने बताया कि घर में रखी गेहूं की डेहरिया में दवाई रखी थी, जिसे उसने खा लिया था। कारणों के बारे में जानकारी से इंकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed