फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   State Warehousing chaos in the wet wheat

स्टेट वेयर हाउस में गीले गेहूं को लेकर हुआ हंगामा

Wed, 10 Feb 2016 06:37 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Wed, 10 Feb 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
State Warehousing chaos in the wet wheat
 स्टेट वेयर हाउस में गीला गेहूं दिए जाने पर हंगामा हुआ। आवश्यक वस्तु निगम कर्मियों का आरोप है कि स्टेट वेयर हाउस में गेहूं का वजन बढ़ाने के लिए बाल्टियों से पानी डाल दिया जाता है। ताकि उसका वजन बढ़ जाए और फिर इधर बचा हुआ माल स्टेटवेयर हाउस कर्मी घालमेल कर सकें।
विज्ञापन

बुधवार को आवश्यक वस्तु निगम कोटेदारों को वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न का उठान स्टेट वेयर हाउस के गोदाम से कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान तमाम बोरियां भीगी हुई निकलीं और कई में फफूंदी लगी हुई थी। इसको लेकर स्टेट वेयर हाउस अधिकारी और कर्मियों में नोकझोंक होने लगी। आवश्यक वस्तु निगम कर्मियों का कहना था कि जानबूझ कर गेहूं की बोरियों को उठान के दो तीन दिन पहले ही बाल्टियों से पानी डालकर भिगा दिया गया। उनका तर्क था कि इससे वजन बढ़ जाता है और फिर ज्यादा होकर बचने वाले खाद्यान्न का घालमेल स्टेट वेयर हाउस कर्मी कर लेते हैं। कर्मियों का यह भी कहना था कि यह पिछले माह भी हुआ था लेकिन शिकायत कर भविष्य में ऐसा न करने को कहा गया फिर भी वही किया गया। उनके मुताबिक इस भीगे गेहूं की बोरियों में फफूंदी लग जाती है और गेहूं काला पड़ जाता है।  इससे आवश्यक वस्तु निगम को घाटा होता है और कोटेदार गेहूं लेने में आनाकानी करते हैं और फिर उनसे बेवजह झगड़ा भी होता है। उठान के दौरान भारतीय खाद्य निगम का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं था। कर्मियों का यह भी आरोप है कि भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों और कर्मियों के यहां न होने से भी स्टेट वेयर हाउस की मनमानी सहनी पड़ती है। आवश्यक वस्तु निगम के प्रभारी ने इसकी शिकायत आरएम स्टेट वेयर और भारतीय खाद्य निगम से भी कर फिलहाल उठान को रुकवा दिया है।
विज्ञापन

--
मजदूर भी बोले भिगाई गईं हैं बोरियां
यहां मौजूद मजदूरों ने कहा कि ऊपर से पानी भीतर जाने का सवाल ही नहीं है जाता भी होगा तो एक दो बोरी ही भीगना चाहिए। उनके मुताबिक बोरियां भिगोई गईं हैं।
--
ऊपर से पानी आता है और बाल्टियों से दवा का छिड़काव होता है, जिससे बोरियां भीगी लगती हैं, लेकिन अंदर गेहूं गीला नहीं होता है। हमें बोरी भिगाने से कोई फायदा नहीं पहुंचेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नफीस अहमद, मैनेजर-स्टेट वेयर हाउस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed