{"_id":"10830c4a920e5ffb850a228c2097b44f","slug":"shahjahanpur-district-injuring-a-young-man-sent-to-hospital-after-falling-from-the-train-sitapur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर सीतापुर का युवक घायल शाहजहांपुर जिला अस्पताल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से गिरकर सीतापुर का युवक घायल शाहजहांपुर जिला अस्पताल भेजा
उचौलिया
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
उचौलिया रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। वह नोएडा से अपने घर सीतापुर जा रहा था। उसके साथियों ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल शाहजहांपुर पहुंचाया।
सीतापुर के थाना रामकोट के गांव बेहटगोड़ निवासी कमलेश गुप्ता का 24 वर्षीय पुत्र अमित गुप्ता रविवार सुबह शाहजहांपुर-कानपुर 54328 डाउन पैसेंजर ट्रेन से अपने घर जा रहा था। सुबह करीब आठ बजे उचौलिया स्टेशन के होम सिग्नल के पास ट्रेन की गति कम होने पर अमित रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के लिए खिड़की पर आया। इसी दौरान अचानक झटका लगने से अमित चलती ट्रेन से गिर गया। इससे वह घायल हो गया। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो साथ चल रहे उसके अन्य साथी दिलीप गुप्ता, राज गुप्ता, सतीश गुप्ता, ललित आदि मौके पर पहुंचे और घायल अमित को रेलवे स्टेशन पर लेकर आए। यहां ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन मास्टर सुरेंद्र सिंह ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस से अमित के साथी उसे जिला अस्पताल शाहजहांपुर ले गए। अमित नोएडा की एक कंपनी में काम करने दो सप्ताह पूर्व गया था।