फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Road accidents Eight injured

सड़क हादसों में आठ लोग घायल

Mon, 16 Nov 2015 12:06 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 16 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Road accidents Eight injured
सीतापुर रोड पर बांसखेड़ा गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर मितौली थाना क्षेत्र के गांव खुर्दा के निकट ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। इसमें मां-बेटा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ममरी में बाइक फिसलने सेे दो लोग घायल हुए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर रोड पर गांव बांसखेड़ा रविवार को आमने-सामने दो बाइकों में टक्कर हो गई, जिसमें दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। थाना फूलबेहड़ के गांव बसहा माफी निवासी गोपाल श्रीवास्तव अपनी पत्नी सविता और बेटी 10 वर्षीय मानसी के साथ बाइक से सीतापुर जिले के तीर्थ नैमिषारण्य से लौट रहे थे। रास्ते में बांसखेड़ा गांव के पास इसी गांव का निवासी गुरबाज सिंह भी बाइक से सीतापुर की ओर जा रहा था, तभी अचानक दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गई। बाइक्स की टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोपाल श्रीवास्तव और उनकी पत्नी सविता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी बाइक का चालक गुरबाज सिंह भी घायल हो गया। वहीं, गोपाल की पुत्री मानसी बाल-बाल बच गई, उसे मामूली चोटें आई हैं। तीनों घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मितौली। खुर्दा गांव के पास रविवार को ट्रक तथा ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत से एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जबकि पुलिस ने ट्रक और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। कस्बा निवासी राहुल दीक्षित अपनी बुआ गीता देवी और उनके लड़के के साथ धान भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से रविवार की सुबह करीब छह बजे लखीमपुर स्थित राजापुर मंडी जा रहे थे। रास्ते में खुर्दा गांव में बने ब्रेकर के पास जैसे पहुंचे, तभी लखीमपुर की ओर से आ रहे ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी, कि ट्रैक्टर का एक हिस्सा ट्रक के सीधे हिस्से में जा घुसा, जिससे ट्रैक्टर पर सवार महिला गीता देवी, चालक राहुल दीक्षित और उसका फुफेरा भाई कल्लू पुत्र रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ट्रक चालक आशिक अली को भी चोटें आई हैं। बताते हैं कि गीता देवी भैयादूज पर अपने मायके मितौली आई थी। हादसे में सबसे ज्यादा गंभीर चोटें गीता पत्नी रमेश को आई हैं। आननफानन में गांव वालों की मदद से घायलों को मितौली सीएचसी लाया गया, जहां कोई डाक्टर ही नहीं मौजूद था। ऐसे में फार्मेसिस्ट ने मामूली उपचार कर घायलों को जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। घटनास्थल से पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं हादसे की वजह टूटा ब्रेकर माना जा रहा है, क्योंकि लोगों ने अपनी सहुलियत के चलते ब्रेकर लाइन के बीच के हिस्से को तोड़कर समतल कर दिया है। इससे वाहन सड़क के बीच से होकर तेज रफ्तार से निकलने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममरी। गोला मोहम्मदी मार्ग पर स्थित महेशपुर गांव के दक्षिण नयागांव को जाने वाले रास्ते के मोड़ पर खड़ी बाइक को बचाने के चक्कर में बाइक सवार फिसलकर गिर गए, जिसमें ग्राम महेशपुर निवासी अमर सिंह कुशवाहा और कमलेश भार्गव गंभीर रुप से घायल हो गए। परिवार वालों ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां अमर सिंह की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed