फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Laljipurwa of workers killed in Bangalore

लालजीपुरवा के श्रमिक की बंगलुरू में मौत

Sat, 10 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांकेगंज।
अमर उजाला ब्यूरो/बांकेगंज। Updated Sat, 10 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Laljipurwa of workers killed in Bangalore
murder - फोटो : amar ujala
- शव को लाते ही गांव में मचा कोहराम
विज्ञापन

कस्बे के निकट लालजीपुरवा गांव के 25 वर्षीय युवा श्रमिक राम सिंह की बंगलुरू में मौत हो गई। शनिवार सवेरे युवक का शव गांव लाया गया तो वहां कोहराम मच गया। श्रमिक के शव को देख पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

निकटवर्ती गांव लालजीपुरवा निवासी मृतक युवा श्रमिक की पत्नी रेखा ने बताया कि एक साल पहले उसके पति कमाई के लिए बंगलुरू गए थे। जहां वह एक फर्नीचर की दुकान पर मजदूरी करते थे। पति की मौत से परेशान पत्नी ने बताया कि दो दिन पहले उसके मोबाइल फोन पर पति की दुर्घटना में मौत की खबर मिली। रेखा ने बताया पति के बंगलुरू में पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को गांव तक लाने के लिए रुपये का इंतजाम न होने पर उसने सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेश यादव से मुलाकात कर पति का शव बंगलुरू से गांव मंगवाने की गुहार लगाई। उनके सहयोग से शनिवार पति का शव गांव पहुंचा। मृतक युवा श्रमिक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां, दो बहनें और बूढ़े पिता को छोड़ गया है। श्रमिक का शव गांव पहुंचने पर दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेश यादव, बीडीसी महासंघ अध्यक्ष नवेद खां, ग्राम प्रधान बलविंदर सिंह चीमा, मुन्ना खां, गोविंद मंडल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed