{"_id":"58763c164f1c1b922bba845d","slug":"jcb-doing-illegal-mining-seas-of-two-people-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन कर रही जेसीबी सीज की, दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन कर रही जेसीबी सीज की, दो लोग गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
अवैध्ा ख्ानन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों आरोपियों का चालान भेजा, दो लोग फरार
मैलानी वन विभाग टीम ने जंगल के अंदर अवैध मिट्टी खनन कर रही जेसीबी मशीन को रंगे हाथों पकड़कर सीज कर दिया। जंगल की भूमि में दिन दहाड़े अवैध खनन कर रहे दो माफिया को मौके पर गिरफ्तार कर उनका चालान भेज दिया गया है। दो आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। जिनकी वन कर्मियों ने पहचान कर ली है।
रेजर मैलानी डीएस यादव ने बताया की बुधवार दोपहर खनन माफिया मैलानी खास सेक्शन में गेस्ट हाउस के निकट सलावत नगर मार्ग पर दिन-दहाड़े जेसीबी मशीन से जंगल की भूमि में अवैध मिट्टी खनन कर रहे थे। सूचना पर पहुंची वनकर्मियों की टीम ने अवैध खनन कर रही जेसीबी मशीन और माफिया को मौके पर पकड़ लिया। उन्होंने बताया इसमें दो आरोपी जनपद शाहजहांपुर के बंडा और पीलीभीत के बिलसंडा निवासी आरोपी क्रमश: गुरुविंदर सिंह एवं गुरुवंत सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर उनका चालान काट कर भेज दिया गया है। इसके अलावा मौके पर मौजूद दो अन्य मैलानी और पलिया निवासी आरोपी भागने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई जेसीबी को सीज कर दिया गया है। रेंजर ने बताया कि फरार अरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इस मौके पर फारेस्टर राजेश कुमार, सुदर्शन सिंह, सुखपाल सिंह, माया प्रकाश, साकिर अली आदि मौजूद रहे।