फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Home Guard duty of prison fulminated

कारागार की ड्यूटी से कतरा रहे होमगार्ड

Sun, 05 Apr 2015 07:23 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 05 Apr 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
कारागार में ड्यूटी करना होमगार्डों को रास नहीं आ रहा है, शायद यही वजह है कि होमगार्ड अब कारागार की ड्यूटी से गैरहाजिर हो रहे हैं। नतीजतन सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर बंदीरक्षकों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। कारागार की सुरक्षा व्यवस्था से डेढ़ दर्जन से अधिक होमगार्डों के नदारद रहने से अधिकारियों की भी चिंताएं बढ़ गई हैं। डीआईजी कारागार के निर्देश पर कारागार प्रशासन की ओर से होमगार्ड कमांडेंट को पत्र भेजा गया है। जिसके बाद प्लाटून कमांडर को कारागार में ड्यूटी करने वाले होमगार्डों की चेकिंग की जिम्मेदारी साैंपी गई है।
विज्ञापन

एक अधिकारी की माने तो कारागार में मेन वॉल की सुरक्षा, मेन गेट और संतरी के साथ ड्यूटी के लिए कुल 44 होमगार्डों को तीन शिफ्ट में लगाया गया है, लेकिन उनकी आमद आधे से भी कम हो रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो एक अप्रैल को 18, दो अप्रैल को 19, तीन अप्रैल को 22 और चार अप्रैल को सिर्फ  20 होमगार्ड ही ड्यूटी के लिए कारागार पहुंचे। शेष होमगार्ड ड्यूटी करने पहुंचे ही नहीं। डीआईजी कारागार शरद कुलश्रेष्ठ के  निरीक्षण के  दौरान होमगार्डों की कमी को लेकर अधिकारियों की चिंता भी साफ दिर्खाई दी। डीआईजी ने इस बाबत जानकारी ली, जिसके बाद कमांडेंट को पत्र भी भेजा गया। अधिकारियों का कहना है कि कारागार में बंधकर ड्यूटी करना और मोबाइल आदि सामान ले से मना करने पर होमगार्डों को यहां ड्यूटी करना रास नहीं आ रहा है। कारागार में निर्धारित संख्या के मुकाबले आधे होमगार्डों की आमद होने से सुरक्षा-व्यवस्था बाकी बचे होमगार्डों और बंदीरक्षकों के कंधों पर आ रही है। वहीं होमगार्ड कमांडेंट की ओर से भेजे पत्र में बताया गया है कि कारागार में लगाए गए सभी होमगार्डों की ड्यूटी चेक करने के लिए संबंधित प्लाटून कमांडर को कहा गया है।
विज्ञापन

जेलर ज्ञानप्रकाश ने बताया कि कारागार में निर्धारित संख्या के मुकाबले आधे होमगार्ड ही ड्यूटी करने के लिए आ रहे हैं। हालांकि इससे सुरक्षा-व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। इस संबंध में कमांडेंट को पत्र भेजा गया है। जिसके  जवाब में उनका पत्र भी आया है। होमगार्डों की ड्यूटी चेक करने के लिए प्लाटून कमांडर को जिम्मेदारी साैंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed