{"_id":"57daa27c4f1c1bc43ad4777c","slug":"bdo-nine-non-district-transfers-received-four-new","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ बीडीओ के गैर जनपद तबादले, चार नए मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ बीडीओ के गैर जनपद तबादले, चार नए मिले
लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो उपायुक्त को लखीमपुर और बेहजम का अतिरिक्त प्रभार
निर्वाचन आयोग के आदेश पर अमल करते हुए शासन ने जिले के नौ बीडीओ का तबादला दूसरे जनपदों में कर दिया है, जिसके बाद सभी को रिलीव कर दिया गया है। वहीं दूसरे जनपदों से यहां चार बीडीओ भेजे गए हैं, जिनकी ब्लाकों में तैनाती कर दी गई है।
डीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तीन साल या इससे अधिक समय से जमे बीडीओ भूषण कुमार को हरदोई, अशोक कुमार सिंह को सीतापुर, राकेश प्रसाद को बाराबंकी, रामसमुझ को गोरखपुर, सुनील कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर, अशोक कुमार को सीतापुर, तेजवंत सिंह को बहराइच, प्रणय कृष्ण को बरेली और रचना गुप्ता का सीतापुर तबादला किया गया है। जबकि महाराजगंज से बालकृष्ण मोहन को मितौली, रायबरेली से आए राघवेंद्र तिवारी को कुंभी, बाराबंकी से आए विपिन चौधरी को धौरहरा एवं ईसानगर और बांकेगंज, बाराबंकी से आए महेंद्र प्रताप यादव को पलिया का बीडीओ बनाया गया है। रिक्त हुए बेहजम का चार्ज उपायुक्त श्रम रोजगार हसीब अंसारी और लखीमपुर का चार्ज उपायुक्त स्वता रोजगार अजय कुमार पांडेय को दिया गया है। इसके अलावा निघासन और रमियाबेहड़ का चार्ज जितेंद्र प्रताप सिंह, बिजुआ का शिवनायक वर्मा, अवधेश कुमार वर्मा को नकहा, अखिलेश कुमार चौबे को फूलबेहड़, अशोक कुमार सिंह को मोहम्मदी का बीडीओ बनाया गया है।