फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   महिला ने केरोसिन डालकर खुद को लगाई आग, मौत

महिला ने केरोसिन डालकर खुद को लगाई आग, मौत

Tue, 25 Dec 2018 04:47 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 25 Dec 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
महिला ने केरोसिन डालकर खुद को लगाई आग, मौत
लखीमपुर खीरी। फालिज से परेशान शहर निवासी एक महिला ने मंगलवार की दोपहर बाद खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगा ली, जिससे वह झुलस गई। जब तक परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले जाते। इससे पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बाबूराम सराफ नगर कॉलोनी निवासी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी 50 वर्षीय आशा देवी को करीब साल भर पहले फालिज का अटैक पड़ा था। तब से वह काफी परेशान रहीं थीं। अटैक से मानसिक स्थित भी ठीक नहीं रहती थी। उनका उपचार कराया जा रहा था। मंगलवार की दोपहर बाद पत्नी ने घर के अंदर खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगा ली। इससे घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घर वालों ने किसी तरह आग बुझाई। परिवार के लोग झुलसी आशा देवी को जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच आशा देवी ने दम तोड़ दिया, जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतका के तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed