फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत

संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत

Sun, 07 Oct 2018 05:32 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत
संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत
विज्ञापन

मायके वालों का आरोप पिटाई से हुई मौत
पति समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो

फरधान। थाना क्षेत्र के गांव पचपेड़वा निवासी एक नवविवाहिता की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में तबियत बिगड़ गई। घर वालों ने उसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने मौत की वजह ससुरालियों द्वारा दहेज की खातिर बहन की पिटाई करने से लगी चोटों को बताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मृतका के पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शाहजहांपुर जिले के थाना पुवायां के के गांव जत्री निवासी हरिओम बाजपेई ने 18 जून 18 को अपनी 20 वर्षीय पुत्री रीशू देवी का विवाह फरधान के गांव पचपेड़वा निवासी हरिओम मिश्रा के पुत्र श्यामजी मिश्रा से किया था। मृतका के भाई सज्जन सिंह ने बताया शादी के बाद अक्सर ससुराल वाले दहेज को लेकर रीशू को प्रताड़ित करते थे। इस समय उसकी बहन मायके में ही थी। बृहस्पतिवार को बहनोई श्यामजी बहन को लेने आए थे, लेकिन वह जाना नहीं चाहती थी। इस पर वह गाली-गलौज करके उसे जबरन साथ ले गए। शुक्रवार को ससुरालियों ने फोन कर बताया उसकी बहन बीमार है और लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इस पर वह लोग लखनऊ गए तो देखा उसकी बहन काफी गंभीर अवस्था में थी। न बोल पा रही थी न हिलडुल पा रही थी। शनिवार रात उसकी मौत हो गई। भाई सज्जन का आरोप है कि दहेज के खातिर पति, ससुर हरिओम मिश्रा सास आशा मिश्रा और ननद बिट्टू ने उसकी बहन की जमकर पिटाई की। जब हालत बिगड़ी तब उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। गंभीर चोटों के कारण शनिवार को उसकी मौत हो गई। इधर ससुरालियों ने सारे आरोप को गलत बताया है। उनका कहना है उसकी मौत बीमारी से हुई है। उन्हें गलत फंसाया जा रहा है। तहसीलदार सदर जगदीश प्रसाद और नायब तहसीलदार ने गांव पहुंचकर मामले की लिखा-पढ़ी की है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

वर्जन.....
वादी पिटाई से जबकि आरोपी बीमारी से मौत बता रहे हैं। मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना फरधान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed