फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   व्यापारी के घर से डेढ़ लाख की चोरी

व्यापारी के घर से डेढ़ लाख की चोरी

Thu, 21 Sep 2017 05:03 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी के घर से डेढ़ लाख की चोरी
लखीमपुर खीरी। लाहोरी नगर में चोरी की वारदात को 48 घंटे भी नहीं बीत पाए थे कि चोरों ने एक बार फिर सदर कोतवाली पुलिस को चुनौती दे दी। बेखौफ चोर बुधवार रात नौरंगाबाद चौराहा के पास व्यापारी के घर घुस गए। कमरों का ताला तोड़कर चांदी की श्रीगणेश व मां लक्ष्मी की मूर्ति समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी व्यापारी दीपक गुप्ता का मकान नौरंगाबाद रोड पर स्थित एसबीआई कृषि विकास बैंक शाखा के सामने है। बुधवार रात चोर दीवार कूदकर घर में घुस गए। व्यापारी ने बताया कि वह लोग पीछे वाले कमरों में परिवार के साथ सो रहे थे। घर में घुसे चोरों ने सामने वाले कमरों का ताला तोड़ दिया और उसमें रखी एक कलर टीवी, भगवान श्री गणेेश, श्री लक्ष्मी की करीब ढाई-ढाई सौ ग्राम वजन की चांदी की मूर्तियां, भगवान के चांदी के बर्तन, पीतल के बर्तन, पीतल का अन्य सामान समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई, जब वह लोग सोकर उठे और कमरे में गए तो देखा ताले टूटे थे। सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की सूचना यूपी 100 को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित व्यापारी ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है। सदर कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लगातार हो रहीं वारदातों से लोग दहशत में स्त्रत्त्शहर में लगातार हो रहीं चोरियों से लोग दहशत में आ गए हैं। 31 अगस्त की रात चोर राजापुर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित वीरबाबा हनुमान मंदिर से सोने का ओम, सोने का पानी चढ़ा पौन किलोग्राम वजन का चांदी का छत्र व करीब 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे। 18 की रात चोर लाहोरी नगर निवासी वसीम खान के घर से चोरों ने 25 हजार की नकदी समेत करीब डेढ़ लाख के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस अभी इन दोनों वारदातों का खुलासा नहीं कर पाई थी कि शहर के व्यापारी के घर चोरों ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस गश्त पर सवालियां निशान लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पिकेट के सामने नकब लगाकर दुकान से चोरी
भीखमपुर। गांव नगरा निवासी दुर्गेश त्रिवेदी की कस्बे में थाना मितौली की बनी पुलिस पिकेट के सामने परचून की दुकान है। बुधवार रात नकब लगाकर चोर दुकान में घुस गए। दुकान मालिक ने बताया कि चोर सरसों का तेल, घी, एक बोरी दाल, साबुन, निरमा समेत करीब 15 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर मितौली पुलिस को दी है। घटना से व्यापारियों में जहां दहशत हैं, वहीं उनमें रोष भी है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस के सामने की दुकानें ही महफूज नही हैं तो अन्य दुकानों की सुरक्षा कैसे हो सकती है।


तीन घरों से डेढ़ लाख की चोरी
निघासन। गांव गुलरी पुरवा निवासी आशाराम ने बताया कि बुधवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए। रात करीब एक बजे दीवार फांदकर घुसे चोर घर के अंदर रखी 30 हजार रुपये की नकदी, दो मटर माला, एक जोड़ी कुंडल, पायल, दो जोड़ी झुमकी, एक बटुला आदि सामान उठा ले गए। आहट सुनकर आशाराम जाग गए और उन्होने शोर मचाते हुए चोरों को दौड़ा दिया। चोर अंधेर का फायदा उठाते हुए पश्चिम तरफ स्थित गन्ने के खेत में भाग गए। वहीं इसी गांव के रामचंद्र के घर के बाहर चार्जिंग पर लगे दो मोबाइल पर भी चोरों ने हाथ साफ किया। गांव के अवधेश के घर में घुसे चोर 20 हजार की नकदी, एक मटर माला, एक जोड़ी झुमकी समेत करीब 30 हजार का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की तहरीर देने के बाद भी झंडी पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज दर्ज नहीं की है। झंडी चौकी इंचार्ज ने जांच कर मामले की रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed