फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Attempt to snatch bag from bullion artisan in broad daylight; one suspect nabbed

Roorkee News: सराफा कारीगर से दिनदहाड़े बैग छीनने का प्रयास, एक संदिग्ध धरा

Sat, 29 Aug 2026 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Attempt to snatch bag from bullion artisan in broad daylight; one suspect nabbed
नगर के मुख्य बाजार में स्कूटी सवार तीन युवकों ने दिनदहाड़े एक सराफा कारीगर से आभूषणों का बैग छीनने का प्रयास किया। छीना झपटी के दौरान आसपास के दुकानदारों ने युवकों को घेर लिया। दो युवक मौके से भाग निकले। एक युवक की लोगों ने पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़ में आया युवक खानपुर थाना क्षेत्र का बताया गया है। पुलिस मौके से भाग निकले युवकों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी एक व्यक्ति सराफा कारीगर है। वह लक्सर में सराफा कारोबारियों से आभूषण की मरम्मत और उनमें बदलाव आदि के लिए लेकर जाता है। कार्य के बाद वह वापस उन्हें कारोबारियों को दे जाता है। शनिवार को भी वह लक्सर आया था। मरम्मत आदि के लिए कारोबारियों से आभूषण लेकर शाम करीब चार बजे वह सराफा बाजार के निकलकर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे पहुंचा था।
विज्ञापन

आरोप है कि यहां मौजूद स्कूटी सवार तीन संदिग्ध युवकों ने उसके पास मौजूद आभूषण का बैग छीनने का प्रयास किया। कारीगर ने शोर मचा दिया। छीना झपटी के दौरान आसपास के दुकानदार शोर सुनकर वहां पहुंचे। दुकानदार और राहगीरों को आता देख दो युवक बैग छोड़कर मौके से भाग निकले। एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। इसमें युवक घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पिटाई से घायल युवक से उसके साथियों के संबंध में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई घटना से हड़कंप
नगर में दिनदहाड़े हुई घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर व्यापारी और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान सराफा कारीगर भी लौट गया। व्यापारियों की ओर से मामले में तहरीर देने की बात कही जा रही है। मौके पर जिस युवक की पिटाई हुई वह खानपुर थाना क्षेत्र के धूर्मूपुर गांव का रहने वाला बताया गया है। उसके साथियों केे भी स्थानीय होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed