फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Stolen gold bracelet recovered after eight months; third female accused arrested.

Bilaspur News: चोरी हुआ सोने का कड़ा आठ महीने बाद बरामद, तीसरी आरोपी महिला गिरफ्तार

Sat, 29 Aug 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Stolen gold bracelet recovered after eight months; third female accused arrested.
बरामद किया गया चोरी हुआ सोने का कड़ा। स्रोत: पुलिस विभाग
जनवरी में श्री नयना देवी मंदिर परिसर से चोरी हुआ था श्रद्धालु के हाथ कड़ा
विज्ञापन

4.20 लाख के सोने के कड़े की 100 फीसदी रिकवरी,

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। श्री नयना देवी मंदिर परिसर में नववर्ष के पहले दिन श्रद्धालु के हाथ से चोरी हुआ करीब 4.20 लाख रुपये कीमत का सोने का कड़ा आठ महीने बाद बरामद हो गया है। कोट कहलूर पुलिस ने मामले में वांछित चल रही तीसरी आरोपी महिला को 27 अगस्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का कड़ा बरामद किया। इसके साथ ही मामले में चोरी हुई संपत्ति की 100 फीसदी रिकवरी पूरी हो गई है। आरोपी महिला पटियाला (पंजाब) की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार श्रद्धालु विनोद सिंह ने एक जनवरी 2026 को श्री नयना देवी मंदिर परिसर में सोने का कड़ा चोरी होने की शिकायत थाना कोट कहलूर में दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्त दो महिलाओं को दो जनवरी को ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीसरी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थी। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए वांछित आरोपी महिला को 27 अगस्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया। पूछताछ और पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सोने का कड़ा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद कड़े की कीमत करीब 4.20 लाख रुपये आंकी है। कड़ा बरामद होने के साथ ही मामले में चोरी हुई पूरी संपत्ति की शत-प्रतिशत रिकवरी हो गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि मामले में लगातार कार्रवाई करते हुए वांछित तीसरी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और चोरी हुए सोने के कड़े की शत-प्रतिशत रिकवरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और चोरी के मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed